नई दिल्ली, Gold Price Today | अगर आप भी हाल ही में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है, जिससे इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 2375 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है.
सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर
आज सुबह सोना 91,484 रुपए पर ओपन हुआ. वहीं, चांदी की कीमतों की भी बात की जाए तो चांदी की कीमतों में भी 2,279 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद, चांदी की कीमत 94,103 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास रही. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सोने और चांदी की कीमतों में जीएसटी ऐड नहीं किया गया है. ऐसे में हो सकता है कि आपके शहर में कीमतों में 1 हजार से 2000 रुपये तक का अंतर देखने को मिल जाए.
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
पिछले महीने सोने की कीमत ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड यानी की 99 हजार सो रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी. उसके बाद से लगातार ही गोल्ड की कीमतों में थोड़ी कमी दर्ज की जा रही है. 22 कैरेट गोल्ड के कीमतों की बात की जाए, तो 83,000 से 84,000 के बीच दर्ज की गई है. इस साल अब तक सोना 15,744 और चांदी 80,00 से ज्यादा महंगी हो चुकी है. 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 76,000 के आसपास थी.
चांदी भी 85,000 के आसपास थी. अगर आप भी गोल्ड की कीमतों में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है क्योंकि आज सोने और चांदी की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली है.
