नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, अब ऑटोमैटिक ट्रांसफर होगा PF; बेहद आसान रहेगी नई प्रकिया

नई दिल्ली | नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. इन लोगों को नौकरी बदलने पर अब EPF ट्रांसफर के लिए फॉर्म भरने या इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. EPFO ने अब ऑटोमैटिक ट्रांसफर सिस्टम की शुरुआत कर दी है. इससे करोड़ों कर्मचारियों का PF बैलेंस अपने आप नए एम्प्लॉयर के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी.

EPFO

पहले नौकरी बदलते ही कर्मचारियों को Form-13 भरना पड़ता था. फिर पुराने और नए एम्प्लॉयर से वेरिफिकेशन करवाना होता था. इसमें लगभग 2 महीने का समय लग जाता था और कई बार क्लेम रिजेक्ट हो जाता या इंटरेस्ट का नुक़सान होता था. हर साल लाखों क्लेम पेंडिंग रहते थे. अब नए नियमों से सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी.

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

  • कर्मचारी नई नौकरी ज्वाइन करेगा, तो नया एम्प्लॉयर UAN लिंक करेगा.
  • EPFO पोर्टल पर आधार और KYC से ऑटो वेरिफिकेशन होगा.
  • पुराना PF बैलेंस सीधा नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा.
  • कोई पेपर- वर्क नहीं. 3 से 5 दिन में बैलेंस ट्रांसफर प्रकिया पूरी हो जाएगी.
  • प्रमुख शर्त: UAN एक्टिवेट और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.
  • रिटायरमेंट पर पूरी राशि एक ही जगह पर मिलेगी.
  • प्राइवेट सेक्टर में नौकरी बदलने पर आसानी होगी.
यह भी पढ़े -  EPFO का बड़ा अपडेट, UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; टेस्टिंग हुई पूरी

कर्मचारियों से अपील

EPFO का कहना है कि ऑटोमैटिक ट्रांसफर से पेपरलेस और फास्ट सर्विस मिलेगी. UAN को आधार बनाने से धोखाधड़ी पर अंकुश लगेगा. एक सीनियर अधिकारी ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना UAN अभी एक्टिवेट कर ले.

इस तरह एक्टिव होगा UAN

  • EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • ‘एक्टिवेट UAN’ लिंक पर क्लिक करें.
  • UAN, नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर भरें.
  • मोबाइल पर आए OTP से वेरीफाई करें.
  • लॉग- इन क्रेडेंशियल सेट करें.
  • एक्टिवेशन पूरा होने के बाद कर्मचारी अपने PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और KYC अपडेट जैसे काम ऑनलाइन कर सकते हैं.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.