वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली से कटड़ा का सफर 6 घंटे में होगा पूरा

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर करीब 26,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वह जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ दिल्ली- अमृतसर- कटड़ा एक्सप्रेसवे के पहले चरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. हरियाणा दौरे के दौरान PM करीब 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें 12,470 करोड़ रुपये से अधिक लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं प्रमुख हैं.

Pune Mumbai

पीएम मोदी 9,680 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 157.92 किलोमीटर लंबे, चार लेन और पूरी तरह एक्सेस- कंट्रोल्ड दिल्ली- अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे (पैकेज 1 से 5) का उद्घाटन करेंगे. यह 667 किलोमीटर लंबे दिल्ली- अमृतसर- कटड़ा एक्सप्रेसवे का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

पर्यटकों को राहत

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से कटड़ा की यात्रा का समय करीब 14 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा. वहीं, दिल्ली से अमृतसर का सफर भी 8 घंटे की बजाय करीब 4 घंटे में पूरा किया जा सकेगा. इससे NH- 44 (जीटी रोड) पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़े -  कम बजट में चाहिए लग्जरी शादी का कार्ड, दिल्ली का ये बाजार है बेस्ट ऑप्शन

राष्ट्र को समर्पित

एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. PM नेशनल हाईवे- 7 और NH- 344 पर बने 33.81 किलोमीटर लंबे चार लेन अंबाला- काला अंब हाईवे को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.