दिल्ली के सराय काले खां और जंगपुरा से छू- मंतर होगा ट्रैफिक जाम, सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ट्रैफिक जाम से कोई अछूता नहीं है. यहां ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सराय काले खां और जंगपुरा के इलाके को ट्रैफिक जाम की जकड़न से छुटकारा दिलाने की योजना बनाई गई है.

Vahan Gadi Car

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

रैपिड मेट्रो (RRTS) शुरू होने पर सराय काले खां और जंगपुरा के आसपास ट्रैफिक जाम का दबाव और ज्यादा बढ़ने की संभावना जताई गई है. सरकार ने पहले ही अपनी तैयारियों को मजबूत कर लिया है. दोनों जगहों के लिए नया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार हो चुका है. अब नए एलिवेटेड रोड, अंडरपास और चौड़े रास्तों का निर्माण किया जाएगा ताकि इन इलाकों को जाम की जकड़न से बचाया जा सके.

सराय काले खां दिल्ली के ट्रांसपोर्ट के लिए सेंटर पॉइंट जैसा है. यहां पहले से दिल्ली मेट्रो, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस स्टैंड है. जल्द ही, RRTS स्टेशन भी शुरू हो जाएगा. एक ही जगह पर लाखों यात्री और हजारों गाड़ियां आएंगी. ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए सरकार ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के तहत विशेष प्लान बनाया है.

किए जाएंगे यह उपाय

  • IGL वाले पुराने CNG स्टेशन की वजह से सबसे ज्यादा जाम लगता है. अब वहां स्टेशन तक 30 मीटर चौडी नई सड़क बनाई जायेगी.
  • 13 सुपरफास्ट CNG डिस्पेंसर लगेंगे. इसमें कार वालों के लिए 15 किलोग्राम प्रति मिनट तो वहीं, बस वालों के लिए 75 किलोग्राम प्रति मिनट की रफ्तार से गैस भरी जाएगी.
  • ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए बारापूला नाले की दोनों साइड वन-वे रोड बनेंगे.
यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

देश का सबसे बड़ा इंटरचेंज

जंगपुरा स्टेशन पर दिल्ली- मेरठ, दिल्ली- अलवर और दिल्ली- पानीपत तीनों RRTS लाइनें मिल रही हैं. यहां भी भारी ट्रैफिक वाला पॉइंट बनेगा. समस्या यह थी कि स्टेशन तीन ओर से रेलवे लाइनों से घिरा हुआ है और मथुरा रोड से सीधा जुड़ाव नहीं था, लेकिन अब यहां मथुरा रोड से स्टेशन तक 206 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा. इसके अलावा, 18 मीटर लंबे अंडरपास का निर्माण किया जायेगा. वहीं रिंग रोड से बारापूला फ्लाईओवर तक एक बड़ा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव था. फिलहाल, लोक निर्माण विभाग ने उसे होल्ड पर रखा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.