दिल्ली के सरकारी विभागों में DTC के जरिए होगी ड्राइवरों की भर्ती, नियुक्ति व्यवस्था में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ड्राइवरों की भर्ती में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए है. दिल्ली सरकार ने आदेश दिए है कि अब किसी भी विभाग, निगम या स्वायत निकाय को यदि ड्राइवरों की आवश्यकता होगी तो सबसे पहले दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के उपलब्ध ड्राइवरों को ही तैनात किया जाएगा. बिना दिल्ली परिवहन निगम की अनुमति लिए किसी भी विभाग को बाहरी स्रोतों से ड्राइवर रखने की इजाजत नहीं होगी.

dtc driver job 2021

इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता

वर्तमान में राजधानी की बसों का संचालन DTC के द्वारा किया जा रहा है. लेकिन उन बसों के ड्राइवर DTC के नहीं है. ई- बसों में जिस कंपनी की बसें है उसी के चालक तैनात होते है. अब दिल्ली में ई- बसें ही चलेगी. ऐसे में DTC के ड्राइवर बड़ी संख्या में खाली हो जाएंगे. सरकार ने ड्राइवरों का कौशल एवं अनुभव देखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि सरकारी तंत्र में ड्राइवरों की जो मांग होगी, उसे सबसे पहले DTC के माध्यम से पूरा किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

आदेश में किया स्पष्ट

यदि कोई विभाग दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के उपलब्ध ड्राइवरों के बावजूद बाहरी उम्मीदवारों को नियुक्त करना चाहता है, तो उसे पहले DTC से एनओसी लेनी होगी. आदेश में स्पष्ट बताया गया है कि DTC यह जांच करेगा कि उसके पास योग्य ड्राइवर उपलब्ध है या नहीं. यदि उपलब्ध होंगे तो विभाग को DTC के ही ड्राइवर लेने होंगे. DTC की अनुपस्थिति में बाहरी भर्ती का रास्ता खोला जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.