EPF सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस महीने मिल जाएगी ब्याज की पूंजी

नई दिल्ली | इस वर्ष कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ो खाताधारकों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है. संगठन ने वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए घोषित 8.25 % ब्याज को रिकॉर्ड समय में खातों में जमा कराने की योजना बनाई है.

EPFO

मई के अंत तक ब्याज की राशि जमा

जानकारी के अनुसार, EPFO इस महीने से ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है और लक्ष्य रखा गया है कि मई के अंत तक सभी खातों में ब्याज की राशि पहुंच जाए. यदि ऐसा होता है तो यह अब तक के सबसे तेज ब्याज क्रेडिट में से एक माना जाएगा. यह प्रक्रिया शुरू करने से पहले वित्त मंत्रालय की औपचारिक मंजूरी आवश्यक है. जैसी ही मंजूरी मिलेगी और अधिसूचना जारी होगी खातों में ब्याज डालने का सिलसिला तेजी से शुरू कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक यह मंजूरी मिल जाए.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट दूर, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से जुड़ेंगे यूपी- बिहार के बड़े शहर

कर्मचारियों को समय पर मिले लाभ

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि EPFO सदस्यों के खातों में ब्याज जल्द से जल्द जमा किया जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर लाभ मिल सके. समय पर ब्याज जमा होने से न केवल खाताधारकों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि यह EPFO की कार्यप्रणाली में सुधार का भी संकेत होगा. डिजिटल सिस्टम में सुधार, ऑटोमेशन और प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के बावजूद इस बार ब्याज वितरण में तेजी की उम्मीद है. इसके अलावा, EPFO ने पिछले कुल सालो से अपने IT इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत किया है जिससे बड़े पैमाने पर खातों में एक साथ पैसे ट्रांसफर करना आसान हुआ है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.