1 मई से बदल जायेंगे यह 4 नियम, अभी जान लीजिए नहीं तो आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

चंडीगढ़ | अप्रैल माह समाप्त होने में महज दो दिन शेष हैं. इसके बाद, मई का महीना शुरू हो जाएगा. हर महीने की शुरुआत से कोई न कोई नियम बदल जाता है. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है. ऐसे में इन नियमों को जानना आपके लिए जरूरी है, नहीं तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में…

Gas Cylinder

जीएसटी के नियमों में होगा बदलाव

कारोबारियों के लिए जीएसटी में मई की शुरुआत से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नए नियम के अनुसार, अब 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों को 7 दिनों के भीतर चालान पंजीकरण पोर्टल (आईआरपी) पर लेनदेन की रसीद अपलोड करना अनिवार्य है. वर्तमान में चालान बनाने और अपलोड करने की तिथि के लिए ऐसी कोई सीमा नहीं है.

पीएनबी ग्राहकों को झटका

अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं तो यह बदलाव आपके लिए बेहद जरूरी है. अगर आपके बैंक खाते में पैसा नहीं है और आप एटीएम से पैसे निकालते हैं और लेनदेन विफल हो जाता है तो बैंक द्वारा 10 रुपये + जीएसटी चार्ज किया जाता है

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

म्यूचुअल फंड में केवाईसी अनिवार्य

बाजार नियामक सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि निवेशक म्यूचुअल फंड में केवाईसी वाले ई- वॉलेट के जरिए ही निवेश करें. यह 1 मई से लागू होगा. इसके बाद निवेशक केवाईसी वाले ई- वॉलेट के जरिए ही निवेश कर सकेंगे.

गैस की कीमतों में होगा बदलाव

हर महीने की शुरुआत में सरकार एलपीजी, सीएनसी- पीएनजी की नई कीमतें जारी करती है. पिछले महीने सरकार ने 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की थी. इसके बाद, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2,028 रुपये का हो गया. हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सीएनजी- पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.