Refined Oil से क्यों बेहतर है नारियल और सरसों का तेल, जानिए असल वजह

नई दिल्ली । पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में रिफाइंड तेल (Refined Oil) का इस्तेमाल कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है. लेकिन ज्यादातर हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि घी, नारियल तेल (Coconut Oil) और सरसों तेल (Mustard Oil) जैसे खाना पकाने के पारम्परिक भारतीय तेल आधुनिक समय के रिफाइंड ऑयल से कही ज्यादा बेहतर और सेहतमंद हैं. कुकिंग ऑयल भारतीय रसोई में खाना पकाने का एक अहम हिस्सा है.

sarso ka tel

रिफाइंड ऑयल सेहत के लिए ख़तरनाक

आमतौर पर खाना पकाने के लिए बाजार में कई तरह के खाद्य तेल उपलब्ध है लेकिन इनकी वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खाना पकाने की विधियों (जिनमें तलना शामिल हैं) में घी, नारियल तेल और सरसों तेल जैसे हमारे परम्परागत तेल रिफाइंड ऑयल के मुकाबले हमारे स्वास्थ्य के लिए कही बेहतर है.

रिफाइंड तेल कैसे तैयार होता है

हेल्थ एक्सपर्ट रिफाइंड ऑयल से दूर रहने की सलाह देते हैं क्योंकि रिफाइनिंग की प्रक्रिया में तेल को बहुत अधिक तापमान पर गर्म किया जाता है, जिससे उसका इरोजन होता है और जहरीले पदार्थ पैदा होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा नुकनासदायक है.

यह भी पढ़े -  1 जून से आपकी जेब पर डबल मार; गैस, ATM और रोजमर्रा के खर्चों में बड़ा बदलाव

पारम्परिक तेल हैं बेहतर

रिफाइंड ऑयल तेजी से खराब होते हैं, इसलिए उन्हें तलने से बचना चाहिए. इसकी वजह पर आप घी, नारियल तेल और सरसों तेल का प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि वे तलने के दौरान तुलनात्मक रूप से स्थिर रहते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.