गर्मी बनी महंगाई की वजह, हरी सब्जियों के दाम में जबरदस्त उछाल

नई दिल्ली| भीषण गर्मी के बीच सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. चमचमाती तेज धूप व लू के चलते घीया, तोरी, भिंडी सहित हरी सब्जियों की बेल प्रभावित हुई है. वही बाजार में टमाटर और नींबू जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीजे महंगी हो गई है, जिससे आम लोगों की जेब प्रभावित हुई.

Vegetable Fruit Sabji

गर्मी की चपेट में रसोई का बजट

इन दिनों सबसे महंगा नींबू बिक रहा है, जिसकी कीमत 240 रुपए प्रति किलोग्राम है. टमाटर के दाम भी 40 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गए है. सब्जियों के बढ़ते दामों से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ने लगा है. मंडी व्यापारियों का कहना है कि गर्मी के कारण सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है, जिससे उनकी सप्लाई मंडियों में पहले से कम हुई है और इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है, जो कि लगातार बढ़ रही है. यदि सप्लाई निरंतर होगी, तभी कीमतों में गिरावट आ सकती है.

आम लोगों को ज्यादा परेशानी

इस महंगाई का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. पहले जहां लोग आसानी से सब्जियां खरीद लेते थे, अब उन्हें सोच-समझकर खर्च करना पड़ता है. खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए रसोई चलाना मुश्किल होता जा रहा है.यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम ओर बढ़ जाएंगे. इससे आम जनता की परेशानी ओर बढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  Air HQ Delhi Jobs: दिल्ली में जूनियर व सीनियर सहायकों के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास करें अप्लाई

सब्जियों के भाव की बात करें तो पहले आलू 10 रूपए प्रति किलोग्राम थे, अब वह 15 रुपए प्रति किलोग्राम है. वही प्याज 15 से 20, गोबी 40 से 80, मटर 50 से 120, करेला 30 से 50, टिंडा 55 से 60, पेठा 20 से 25, हरी मिर्च 50 से 70, कद्दू 30 से 35, घीया 30 से 35, नींबू 200 से 240 और टमाटर 40 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.