नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. ऑफिस आवागमन हो या कोई अन्य काम दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) इस सफर को सुविधाजनक बना देती है. यदि इस सफर के लिए आपको आधे दाम पर टिकट मिल जाए, तो सफर का मजा दोगुना हो जाएगा. यानि 40 रुपए की टिकट 20 में, आईए जानते हैं कैसे.
Uber की शानदार सुविधा
हाल ही में Uber ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के साथ मिलकर एक शानदार सुविधा की शुरुआत की है. जिसमें आप Uber ऐप के माध्यम से दिल्ली मेट्रो के QR कोड आधारित टिकट 50% की भारी छूट के साथ बुक कर सकते हैं. ये ऑफर दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है. इस स्कीम के तहत, आप एक बार में 8 टिकटें बुक कर सकते हैं.
टिकट बुकिंग का तरीका
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर Google Play Store या Apple App Store से Uber ऐप डाउनलोड करें. यदि आपके फोन में पहले से Uber ऐप है, तो इसका लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें.
- ऐप खोलकर अपने मोबाइल नंबर या ईमेल ID से अकाउंट बनाएं. अगर आप पहले से Uber यूजर हैं, तो बस लॉगिन करें.
- Uber ऐप में आपको ‘Delhi Metro’ या ‘Public Transport’ का ऑप्शन दिखेगा. इसे सिलेक्ट करें. ये सुविधा हाल ही में दिल्ली मेट्रो के लिए शुरू की गई है.
- अपनी यात्रा का शुरुआती स्टेशन और गंतव्य स्टेशन चुनें. उदाहरण के लिए, यदि आप ISBT कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से रोहिणी जा रहे हैं, तो ये जानकारी डालें. साथ ही, टिकट की संख्या (1 से 8 तक) चुनें.
- टिकट का भुगतान UPI, डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या Uber वॉलेट के जरिए करें. डिस्काउंट अपने आप लागू हो जाएगा और आपको आधे किराए का ही भुगतान करना होगा. उदाहरण के लिए अगर सामान्य किराया 40 रुपये है, तो आपको सिर्फ 20 रुपये चुकाने होंगे.
- पेमेंट के बाद आपको एक QR कोड मिलेगा. इसे अपने फोन में सेव कर लें. मेट्रो स्टेशन के गेट पर इस QR कोड को स्कैन करके आप एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं.
स्कीम से जुड़ी कुछ जरूरी बातें
- ये टिकट उसी दिन के लिए वैलिड होता है. इसलिए सुनिश्चित करें कि आप सहीं दिन और समय पर बुकिंग कर रहे हैं.
- ये 50% डिस्काउंट सीमित समय के लिए हो सकता है, इसलिए जल्दी से इसका फायदा उठाएं.
- ये ऑफर सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध है. चाहे आप स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल हों या फिर सीनियर सिटीजन.
