करियर स्विच का बना रहे प्लान, तो इन फैक्टर का रखें ध्यान; आसान होगा रास्ता

नई दिल्ली | अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोग नए क्षेत्र में अपना कैरियर बनाते हैं. बीच रास्ते में कई बार लोग करियर में स्विच करते हैं. लोग संबंधित फील्ड को छोड़कर किसी और इंड्रस्टी के साथ जुड़ जाते हैं. हालांकि, आमतौर पर यह फैसला अलग अलग परिस्थितियों को देखते हुए लिया जाता हैं. जैसे कभी प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए तो कभी पसंदीदा प्रोफेशन में एंट्री के लिए ऐसे निर्णय लिए जाते है.

Job Career

इन बातों का रखें ध्यान

अब ऐसे में यदि आप भी कुछ ऐसा मन बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. अगर आप इन बातों को ध्यान में रखते हैं, तो आपको करियर स्विच करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी. आइए जानते हैं कि वह कौन से फैक्टर हैं, जो आपके करियर स्विच करने पर प्रभाव डालते हैं. यदि आपको उनके बारे में पहले से पता होगा, तो आपके लिए रास्ता थोड़ा आसान हो जाएगा.

मानसिक रूप से होना होगा तैयार

सबसे पहले तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप अपने फैसले को लेकर कितने तैयार हैं. आपको समझना होगा कि आपका फैसला सही है या नहीं क्योंकि प्रोफेशन लाइफ में कदम रखने के बाद आप अच्छे तरीके से समझ सकते हैं कि इस समय पर दूसरे करियर में स्विच करना कैसा रहेगा. आपको तय करना होगा कि क्या आप इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हैं. आप चाहें तो इससे संबंधित फील्ड के एक्सपर्ट और अनुभवी लोगों से उनके विचार जान सकते है. इससे आपको काफी ज्यादा मदद मिलेगी.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

पर्याप्त क्वालिफिकेशन और स्किल्स

आपको देखना होगा कि दूसरे करियर में स्विच करने के लिए आपके पास पर्याप्त क्वालिफिकेशन और स्किल्स हैं या नहीं है. यदि ऐसा नहीं है तो पहले यह सोचें कि आप यह जॉब के साथ करेंगे या फिर छोड़कर इस फील्ड में जायेंगे. यदि आप वर्तमान जॉब के साथ करियर स्विच करते हैं, तो फिर क्या आप पर्याप्त वक़्त निकाल पाएंगे. अगर जॉब के साथ नहीं कर पाएंगे, तो फिर आपके पास के लिए पर्याप्त सेविंग्स हैं. नए करियर के अनुसार, आपको सेट होने में समय लगेगा.

जॉब के बारे में लेते रहे जानकारी

आप जिस भी करियर में स्विच करना चाहते हैं, उससे संबंधित लोगों से बातचीत करते रहे, ताकि आपको समय-समय पर पता चला रहे कि वहां पर जॉब निकली हुई है. ऐसे में जब भी वहां पर जॉब आएंगी आप उसे ले सकते हैं और अपना कैरियर स्विच कर सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.