IGNOU में जनवरी 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 200 कोर्सेज के लिए कर पाएंगे रजिस्टर

नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू की जा चुकी है. जो भी उम्मीदवार यहां से कोर्स करना चाहते हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जा सकते हैं.

IGONU

200 कोर्सेज है शामिल

यह प्रोग्राम अलग- अलग कोर्स में फ्लेक्सिबल लर्निंग ऑफर करता है, जिससे भारतीय और विदेशी स्टूडेंट्स के लिए यह अधिक सरल हो जाती है. इसमें करीबन 200 कोर्स को शामिल किया गया है. रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गयी है. अगर योग्यता की बात करें, तो अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 12 (10+2) की परीक्षा पास की होनी चाहिए.

पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एप्लिकेंट किसी मान्यता प्राप्त/ जानी- मानी यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री धारक होना चाहिए तथा डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स जैसे कुछ प्रोग्राम के लिए काम का अनुभव और या खास जरूरी सर्टिफ़िकेट चाहिए.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  • ODL प्रोग्राम के लिए सबसे पहले IGNOU एडमिशन पोर्टल पर जाना होगा.
  • अब एक वैलिड ईमेल ID और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा.
  • अब पर्सनल, एकेडमिक और प्रोग्राम डिटेल्स के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा.
  • इसके बाद, जरूरी डॉक्यूमेंट्स (फोटोग्राफ, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट, वगैरह) अपलोड करने होंगे.
  • ऑनलाइन पेमेंट मोड से एप्लीकेशन/ प्रोग्राम फीस पे करनी होंगी.
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को रिव्यू करें और सबमिट कर दें.
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए इसे डाउनलोड कर लें.
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.