नई दिल्ली | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की तरफ से छात्रों को विभिन्न प्रकार के कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. इस यूनिवर्सिटी की मदद से आप घर बैठे डिस्टेंस लर्निंग कर सकते हैं. फिलहाल, इग्नू छात्रों को एक और नई अपॉर्चुनिटी देते हुए नया कोर्स लेकर आई है. बता दें कि यूनिवर्सिटी द्वारा जुलाई सेशन 2025 से बीए होम साइंस कोर्स को शुरू किया गया है.
शानदार कोर्स
यह कोर्स चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUP) के तहत ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में ऑफर किया जाएगा. इग्नू के इस कोर्स को सतत स्कूल शिक्षा (School of Continuing Education) द्वारा संचालित किया जाएगा. आईए जानते हैं कि इस कोर्स को करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए. इसे करने के बाद आपको कहां- कहां पर जॉब ऑप्शन मिल सकते हैं.
2 मीडियम में उपलब्ध
इग्नू के बीए होम साइंस कोर्स के लिए 12वीं पास स्टूडेंट्सअप्लाई कर सकते हैं. जो स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन के साथ- साथ किसी व्यावसायिक क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए भी यह एक शानदार विकल्प हो सकता है. कोर्स हिंदी और इंग्लिश दोनों मीडियम में उपलब्ध होगा. ऐसे में देश के अलग- अलग हिस्सों से आने वाले छात्रों को पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं होगी. छात्र अपने मीडियम के अनुसार पढ़ाई कर पाएंगे.
हर साल होगी परीक्षा
इग्नू के इस बीए प्रोग्राम को UGC के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार बनाया गया है. यह नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दिशा- निर्देशों पर बेस्ड है. इस यूजी कोर्स की ड्यूरेशन वैसे तो 3 साल की होगी, मगर छात्र इसे अधिकतम 6 साल में पूरा कर सकते है. परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष एक बार किया जाएगा. स्टूडेंट्स को इस कोर्स में ह्युमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज, कम्युनिटी मैनेजमेंट रिसोर्सेस, फूड एंड न्यूट्रीशन, एक्सटेंशन एंड कम्युनिकेशन और फैब्रिक एंड अपेरल साइंस जैसे विषयों के बारे में पढ़ाई करवाई जाएगी.
कोर्स की फीस
अगर इस कोर्स की फीस के बारे में बात करें, तो इस कोर्स की फीस 5,000 रुपये सालाना है, जिसमें रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस भी ऐड है. जो भी स्टूडेंट्स इस कोर्स के बारे में और ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह ignouadmission.samarth.edu.in पर विजिट कर सकते हैं. यहां आपको कोर्स से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी.
