आमजन के लिए खुला दिल्ली इंटरनेशनल ट्रेड फेयर मेला, जानें टिकट प्राइस से लेकर एंट्री गेट तक पूरी जानकारी

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में चल रहे 44वें इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बुधवार यानि कल से आमजन की एंट्री शुरू हो गई है. ऐसे में अब यहां रोजाना दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलेगी. 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में इस बार 12 देश और 30 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश शिरकत कर रहे हैं. करीब एक दशक बाद रक्षा मंडप भी देखने को मिलेगा जहां आधुनिक हथियार ही नहीं, बल्कि प्रशिक्षित डाग स्कवायड के करतब भी देखे जा सकेंगे.

Trade Fair Delhi

टिकटों की कीमत

ITPO के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेड फेयर मेले के लिए टिकटें सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी मेट्रो स्टेशनों से खरीद सकते हैं. इसके अलावा, DMRC की सारथी ऐप्लिकेशन से भी टिकट बुक कर पाएंगे. सामान्य दिनों में प्रति व्यक्ति टिकट 80 रुपए और बच्चों की टिकट 40 रुपए की रहेगी जबकि सप्ताहांत और छुट्टी वाले दिन टिकट 150 रुपए और बच्चों के लिए 60 रुपए रहेगा.

वहीं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग लोगों के लिए सभी दिनों में एंट्री फ्री रहेगी. इसके लिए उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होगा. मेले में एंट्री के लिए गेट नंबर 3, 4, 6 और 10 तय किए गए हैं. मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक रहेगा.

किस नंबर हाॅल में क्या होगा प्रदर्शित

  • हॉल नंबर- 1, 2 व 5 के नजदीक बने दो ओपन एम्फी थियेटरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा.
  • एक (भूतल): पार्टनर और फोकस राज्य, विदेशी मंडप, केंद्र सरकार/ मंत्रालय और विभाग.
  • दो (भूतल): पार्टनर और फोकस राज्य/ सरकारी विभाग.
  • तीन, चार, पांच (भूतल): केंद्र सरकार/ मंत्रालय एवं विभाग/ कमोडिटी बोर्ड/ पीएसयू और पीएसबी.
  • एक (प्रथम तल): निजी प्रतिभागी/ एमएसएमई/ बहु उत्पाद/ गुड लिविंग/ गृह सज्जा.
  • 2- 5 (प्रथम तल): राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्र सरकार/ मंत्रालय एवं विभाग/ कमोडिटी बोर्ड/ पीएसयू और पीएसबी के मंडप.
  • 6: केंद्र सरकार/ मंत्रालय एवं विभाग/ कमोडिटी बोर्ड/ पीएसयू और पीएसबी.
  • 9- 10: केंद्र सरकार/ मंत्रालय एवं विभाग.
  • 11: इलेक्ट्राॅनिक्स/ इलेक्ट्रिकल्स/ उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं/ जूते/ वस्त्र/ रसोई उपकरण/ घड़ियां आदि.
  • 12: प्रसंस्कृत खाद्य एवं पेय पदार्थ/ मसाले, कृषि- उत्पाद, हस्तशिल्प, घरेलू फर्नीचर/स्टार्टअप.
  • 12A: स्टार्टअप/बहु उत्पाद आदि.
  • 14 (भूतल): सौंदर्य एवं काॅस्मेटिक उत्पाद, आभूषण, केंद्र सरकार/मंत्रालय एवं विभाग/कमोडिटी बोर्ड/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक/बहु उत्पाद.
  • 14: बहु उत्पाद.
यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.