पंजाब- हिमाचल से दिल्ली की डगर होगी आसान, ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएगा 1400 करोड़ का नया हाइवे

नई दिल्ली | देशभर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली, पंजाब, हिमाचल और जम्मू- कश्मीर के वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि 1 दिसंबर से नया ग्रीनफील्ड हाईवे शुरू होने जा रहा है. यह यात्रियों को मोहाली के खरड़ में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाएगा और चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर पहले से अधिक आसान बनाएगा. एयरपोर्ट से कुराली तक तैयार यह नया मार्ग लंबे समय से फंसे हुए ट्रैफिक को कम करने का कार्य करेगा. यह नया हाईवे NH- 205A का हिस्सा है और इसकी कुल लंबाई लगभग 31 किलोमीटर है.

Flyover Highway

1400 करोड़ रुपए आई लागत

केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बने इस बाईपास पर करीब 1400 करोड़ रुपए की लागत आई है. यह मोहाली के आईटी चौक से शुरू होकर कुराली तक जाता है. आगे सिसवां- बद्दी रोड़ से जुड़ता है. लंबे इंतजार के बाद मोहाली- कुराली बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है. इसे 1 दिसंबर से जनता के लिए शुरू किया जा रहा है.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के अनुसार, कुराली में हाई- टेंशन लाइनों से संबंधित रुकावट अब दूर हो चुकी है. सड़क पर मार्किंग, साइन बोर्ड, ट्रैफिक लाइट और सुरक्षा व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है. 29 और 30 नवंबर को यहां ट्रायल रन किया जाएगा. गांव बजहेड़ी में एक टोल प्लाजा भी स्थापित किया जा रहा है और दोनो ओर सर्विस लेन बनाई गई है ताकि मुख्य सड़क पर ट्रैफिक कम हो.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले- बल्ले, ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर मिलेगा 10 फीसदी एक्स्ट्रा इंसेंटिव

क्या रहा देरी का कारण?

ट्रैफिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह सड़क खुलने के बाद बद्दी, न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया के बीच आवागमन बेहद आसान हो जाएगा. इससे न केवल औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ था, लेकिन 2023 में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने काम में रुकावट पैदा कर दी. इन परिस्थितियों के बाद भी इंजीनियरों और अधिकारियों ने समय पर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर दिया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.