दिल्ली में मिलेगा कश्मीर जैसा मजा, यमुना नदी में होगी बोट सर्विस की शुरुआत; पर्यटकों की होगी मौज

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में अब सरकार यमुना की सफाई को लेकर चिंतित नजर आ रही है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई सरकार इस मुद्दे पर तेजी से काम कर रही है. इस योजना के तहत, यमुना में बोट सेवा शुरू करने पर भी काम किया जा रहा है. इसे लेकर सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने जानकारी दी कि सरकार यमुना नदी पर बोट सेवा शुरू करने की योजना पर काम कर रही है. पर्यटन की दृष्टि से यह काफी फायदेमंद साबित होगा. यमुना के 7 से 8 किलोमीटर के हिस्से में इस सेवा को शुरू किया जाएगा.

Boat Nav Naw

चुनावी वादे को पूरा करेगी सरकार

केंद्र सरकार और दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा मिलकर फैसला लिया गया है, जिसके लिए जरूरी समझौता किया गया है. सोनिया विहार से जगतपुर के बीच इसकी शुरुआत की जाएगी. बता दें कि बीते चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने यमुना को साफ करने और 3 साल में रिवर फ्रंट बनाने का ऐलान किया था. अब सरकार अपने चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाने में लगी हुई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

ट्रैफिक की समस्या का भी होगा समाधान

इसी क्रम में यमुना नदी की सफाई और उसमें बोट सेवा शुरू करने की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाते हुए केंद्र व दिल्ली सरकार ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत जल्द यहां बोट सेवा की शुरुआत की जाएगी. शुरू में सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) के बीच इस सेवा को शुरू किया जाएगा. उसके बाद, बाकी इलाकों में भी इसका विस्तार किया जाएगा.

ऐसा माना जा रहा है कि यातायात के इस नए विकल्प से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से कुछ निजात मिलेगी. बता दें कि कई व्यस्त इलाके यमुना नदी के किनारे स्थित हैं. यदि यहां बोट सेवा शुरू हो जाती है, तो लोगों को सड़क मार्ग की जगह एक अन्य विकल्प मिल जाएगा. इससे सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts