नई दिल्ली | इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की तरफ से एक बार दोबारा से दिसंबर टर्म एंड परीक्षा और ODL कोर्सेज के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में बढ़ोतरी कर दी है. इग्नू के इस फैसले से स्टूडेंट्स को काफी राहत मिली है. बता दें कि अब सभी उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले अप्लाई करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गयी थी.
26 अक्टूबर तक करें आवेदन
इग्नू द्वारा ODL और ऑनलाइन कोर्स के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट में इजाफा किया गया है. अब छात्र बिना लेट फीस के 26 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए आपको IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाना होगा. इग्नू की यह टर्म एंड परीक्षा सिर्फ वो ही कैंडिडेट्स दे सकते हैं, जिन्होंने IGNOU के लिए रजिस्ट्रेशन किया है.
ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी फीस
इसके साथ ही उन्हें कुछ और योग्यता को पूरा करना होगा जैसे कोर्स की वैलिडिटी बची हुई हो (कोर्स का समय नहीं खत्म हुआ हो), स्टूडेंट्स ने उस साल या सेमेस्टर के कोर्स के लिए फीस जमा की है व परीक्षा से पहले असाइनमेंट जमा किया हो. इग्नू के किसी भी कोर्स के लिए आवेदन करने के लिए फीस ऑनलाइन मोड में जमा करनी होगी. इसके लिए सभी उम्मीदवारों को पहले लॉगिन करना होगा और उसके बाद फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क जमा करना होगा. परीक्षा देने के लिए हर परीक्षा के हिसाब से 200 रुपये जमा करने होंगे.
किस प्रकार करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.samarth.edu.in पर जाना होगा.
- यहां अपना यूजर नाम पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा.
- अब इसके बाद मांगी गई डिटेल्स जमा करनी होगी.
- अब एग्जाम के लिए फीस जमा करनी होगी.
- अब कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करना होगा.
