LIC शुरू करेगी इन पॉलिसीधारकों के लिए शानदार ऑफर, आपके लिए जानना हैं जरुरी

नई दिल्ली | LIC पॉलिसीधारकों के लिए एक बेहद ही जरुरी खबर है. अगर आपकी एलआईसी पॉलिसी लैप्स हो गई है तो आपके पास उसे दोबारा शुरू करने का अवसर है. LIC ने 7 फरवरी से 25 फरवरी के बीच पॉलिसीधारकों को लैप्स पॉलिसी को दोबारा शुरू करने का समय दिया है. कोरोना काल के दौरान पॉलिसीधारक दोबारा अपनी पॉलिसी शुरू कर सकते हैं. इस स्पेशल रिवाइवल कैंपेन में पॉलिसी दोबारा शुरू करने पर Late Fees में रियायत दी जाएगी.

LIC

हाई रिस्क प्लान में कोई छूट नहीं मिलेगी

एलआईसी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लेट फीस के अलावा कोई रियायत नहीं दी जाएंगी. टर्म इंश्योरेन्स और हाई रिस्क प्लान्स में कोई छूट नहीं मिलेगी. हेल्थ और माइक्रो इंश्योरेंस प्लान्स पर भी लेट फीस में छूट प्रदान की जाएगी. मेडिकल जरुरतों में कोई कंसेशन नहीं दिया जाएगा.

स्‍पेशल रिवाइवल कैंपेन में 5 साल में लैप्‍स हुईं पॉलिसी को शामिल किया जाएगा. इसमें 1 लाख रुपये तक के प्रीमियम की पॉलिसी पर लेट फीस में 20% की छूट प्रदान की जाएगी, जो अधिकतम 2000 रुपये हो सकती है.

1 लाख से 3 लाख रुपये प्रीमियम

वहीं 1 लाख से 3 लाख रुपये प्रीमियम में 25% छूट लेट फीस में मिलेगी, जो अधिक‍तम 2500 रुपये हो सकती है. जबकि 3 लाख रुपये से ऊपर की पॉलिसी पर 30% की छूट मिलेगी, जो अधिकतम 3 हजार रुपये हो सकती है.

यह भी पढ़े -  सरकार की नई स्कीम से युवाओं की होगी कमाई, 31 मई तक करें आवेदन; हर महीने मिलेगा 9 हजार रुपये स्टाइपेंड

100 फीसद लेट फीस में कंसेशन

माइक्रो इंश्योरेंस पॉलिसी में 100% लेट फीस में कंसेशन मिलेगा. वे पॉलिसी जो प्रीमियम पेइंग टर्म में हैं और अपना पॉलिसी टर्म पूरा नहीं किया है, उन्‍हीं को रिवाइव करने का मौका पॉलिसीधारक को मिलेगा. अभियान उन पॉलिसीधारकों के फायदे के लिए शुरू किया गया है, जिनकी पॉलिसी लैप्‍स हो गई हैं. किन्हीं कारणों से समय पर जो पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान करने में सक्षम नहीं थे, एलआईसी यह सुनिश्चित कर रहा है कि इसके पॉलिसीधारक सुरक्षित रहें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.