लगातार 5वें महीने महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें अब क्या हुई नई कीमतें

नई दिल्ली | नए महीने की शुरुआत के साथ ही LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है. इंडियन ऑयल ने गैस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए एक बार फिर से महंगाई का झटका दे दिया है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है, जबकि पहले यह कीमत 1,802 रूपए थी.

LPG Cylinder

होटल- रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा

IOCL के मुताबिक, कोलकाता में अब इस सिलेंडर की कीमत 1927 रुपये, मुबंई में 1771 रुपये और चेन्नई में 1980.50 रुपये हो गई है. बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल- रेस्टोरेंट आदि जगहों पर होता है और इसकी कीमत में बढ़ोतरी से बाहर खाना- पीना महंगा हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली की हवा सुधरी लेकिन टला नहीं खतरा, PM 2.5 घटकर पहुंचा 97 माइक्रोग्राम

लगातार 5वें महीने बढ़ी कीमत

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं. आज कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले 1 नवंबर को इसकी कीमत 62 रुपये बढ़ी थी. 1 अक्टूबर को इसकी कीमत में 48.50 रुपये, 1 सितंबर को इसकी कीमत में 39 रुपये की बढ़ोतरी और 1 अगस्त को इसकी कीमत प्रति सिलेंडर 6.50 रुपये बढ़ी थी.

राहत की बात

आमजन के लिए राहत भरी खबर यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में आज भी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 808 रुपये पर बनी हुई है. अगस्त 2024 से इसकी कीमत को स्थिर रखा गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.