30 नवंबर और 3 दिसंबर को सुबह 4 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बताई असल वजह

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां होने वाले नगर निगम उपचुनावों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट कर दिया है कि MCD के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव और मतगणना के दिन कोई पोलिंग पार्टी लेट नही होगी.

Metro

यह रहेगा शेड्यूल

DMRC ने आगे बताया कि 30 नवंबर यानि कल वोटिंग के दिन सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी और 6 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर मेट्रो की सुविधा मिलेगी. इसके बाद, पूरे दिन बाकी दिनों की तरह मेट्रो का संचालन रहेगा. वहीं, इस दिन आखिरी मेट्रो रात साढ़े 11 बजे तक चलेगी. सामान्य दिनों से आधा घंटा ज्यादा समय तक मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा. DMRC के इस फैसले से दिल्ली नगर निगम उपचुनावों में ड्यूटी पर तैनात हजारों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है.

आगे जानकारी देते हुए DMRC ने बताया कि 3 दिसंबर को मतगणना के दिन भी ऐसी ही व्यवस्था का लाभ मिलेगा. पहली मेट्रो सुबह 4 बजे से शुरू होगी और सुबह 6 बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो की सुविधा मिलती रहेगी. उसके बाद, सामान्य दिनों की तरह मेट्रो का संचालन जारी रहेगा. वहीं, रात को आखिरी मेट्रो रात साढ़े 11 बजे तक मिलेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

दिल्ली मेट्रो हुई हाजिर

पिछले कई चुनावों में दिल्ली के बाहरी इलाकों में तैनात पोलिंग पार्टियों को समय पर पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार DMRC ने इलेक्शन कमीशन से मिले फीडबैक पर तुरंत एक्शन लिया और इतनी जल्दी सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है. डीएमआरसी ने कहा है कि अब चाहे पोलिंग स्टाफ हो या फिर आप सुबह जल्दी मतदान करने की योजना बना रहे हैं, तो दिल्ली मेट्रो आपके लिए सुबह 4 बजे से ही हाजिर है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.