22 फरवरी को इन लाइनों पर सुबह साढ़े 3 बजे से संचालित होगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बताई वजह

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली मेट्रो से जुड़ी एक नई अपडेट सामने आई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ‘नई दिल्ली मैराथन 2026’ को देखते हुए 22 फरवरी यानि कल रविवार को कुछ लाइन पर मेट्रो सेवा सुबह जल्दी शुरू करने का फैसला लिया है.

Metro

सुबह जल्दी दौड़ेगी मेट्रो

DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि कुछ लाइन पर 22 फरवरी को मेट्रो सेवा सुबह साढ़े 3 बजे से हर तीस मिनट के अंतराल पर सुबह 6 बजे तक चलेगी. मेट्रो साधारण दिनों की तरह निर्धारित समयानुसार संचालित होगी. जिन लाइनों पर कल सुबह जल्दी मेट्रो चलेगी उनमें येलो लाइन पर समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम की ओर, ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर- 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली की ओर जबकि वॉयलेट लाइन पर कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह लाइन पर इस सुविधा का लाभ मिलेगा.

DMRC अक्सर देता है ऐसी सुविधा

इस एडवाइजरी में आगे बताया गया है कि अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं नियमित रविवार की समय-सारणी के हिसाब से संचालित होगी. बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘मैराथन 2026’ में देशभर से जाने-माने धावक शिरकत करेंगे. इस मैराथन का हर साल आयोजन होता है. इस आयोजन को नेशनल चैंपियनशिप के रूप में जाना जाता है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

यदि आप भी देश के सर्वश्रेष्ठ धावकों के साथ दौड़ने के इच्छुक हैं तो कल मैराथन में हिस्सा ले सकते हैं. बता दें कि दिल्ली में आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रमों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो अक्सर सुबह मेट्रो सेवा का संचालन जल्दी शुरू कर देता है ताकि यात्रियों को पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.