बहू को मुंह दिखाई पर सास-ससुर ने गिफ्ट में दी 11 लाख की कार, दहेज में लिया था 1 रुपया

नई दिल्ली । अभी तक हमने दहेज की वजह से कई बेटियों के घर उजड़ते हुए सुने हैं और कई जगहों पर मनचाहा दहेज न मिलने की वजह से परिवार बारात का इंतजार करता ही रह गया था लेकिन हम आपको एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे हैं जो दहेज लोभियों के मुंह पर करारा तमाचा ही नहीं है बल्कि साथ ही बहू को बेटी के रूप में मानने का एक उदाहरण भी समाज के सामने पेश किया गया है. दहेज रहित शादी और उसके बाद बहू को गिफ्ट में कार देकर इस सास-ससुर ने एक मिशाल कायम की है.

SADHI

पूरी खबर राजस्थान के झुंझुनू जिले बुहाना क्षेत्र के गांव खांदवा से आई है जहां सात फेरे लेकर आई विवाहिता को उसके सास-ससुर ने मुंह दिखाई की रस्म में 11 लाख रुपए कीमत वाली गाड़ी गिफ्ट में दी है. इस शादी की खास बात यह है कि वर पक्ष की तरफ से दहेज में सिर्फ एक रुपया और नारियल स्वीकार किया गया था. यह परिवार गांव खांदवा निवासी रामकिशन का हैं जो सीआरपीएफ में एएसआई की पोस्ट पर कार्यरत हैं.

मिली जानकारी अनुसार रामकिशन के इकलौते बेटे रामवीर का विवाह अलवर के गोहाना गांव की इंशा के साथ हुआ है. विवाह के समय इंशा के माता-पिता ने अपनी बेटी को न केवल ठाठ-बाट से विदा किया बल्कि वरपक्ष को दहेज की पेशकश भी की लेकिन वरपक्ष ने कहा कि आपकी बेटी ही हमारे लिए सबसे बड़ा दहेज हैं, इसके अलावा हमें कुछ नहीं चाहिए.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: साउथ दिल्ली से अलविदा होगा ट्रैफिक जाम, 1471 करोड़ रुपए से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर

जब इंशा सात फेरे लेकर गांव खांदवा अपनी ससुराल पहुंची तो मुंह दिखाई की रस्म अदायगी के दौरान सास-ससुर ने इंशा को 11 लाख रुपए वाली Brezza कार की चाबी सौंपी तो इंशा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इंशा ने सास-ससुर से मिले इस शानदार तोहफे को अपनी खुशकिस्मती बताया. इस अवसर पर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए सूरजगढ़ से विधायक सुभाष पूनिया भी पहुंचे थे.

विधायक ने कहा कि यह समाज को आईना दिखाने वाला पल हैं जिससे दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि बहू को बेटी की तरह समझेंगे तभी समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और दहेज रुपी दानव से बेटियों की रक्षा की जा सकेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.