33 रूपये वाले स्टॉक की कीमत में भारी उछाल, 21 दिन में 1 लाख रुपए बन गए 3.39 लाख रूपये

नई दिल्ली । पिछले 1 महीने में कई शेयरों ने निवेशकों को बंपर फायदा दिलाया है. बता दे कि शेयरधारकों को इन पर 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है. यदि आप भी शेयर बाजार में पैसा लगाने का मन बना रहे हैं तो आप इस तरह के शेयर्स को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ सकते हैं. इंडियन मार्केट में मल्टीबैगर शेयर्स की लिस्ट देखी जाए तो इसमें स्मॉलकैप और मिडकैप काफी तरह के शेयर शामिल है.

rupay

इन स्टॉक्स में करें निवेश

आज हम आपको इस खबर में एक ऐसे स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने मात्र 21 कारोबारी सत्रों ने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. बता दें कि यह स्टॉक ए. के.स्पिनटेक्स का है. इस टेक्सटाइल स्टॉक में पिछले 1 महीने में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है आज भी इसमें 4.9 फीसदी की बढ़त हुई है. इस मल्टी बगैर स्टॉक की कीमत 3 जनवरी 2022 को ₹33.50 थी जो 1 फरवरी 2022 को क्लोजिंग भाव ₹113.65 रही. इस स्टाक ने सिर्फ 23 कारोबारी सत्र में अपने शेयरधारकों को 239.25% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. वही पिछले 6 महीने में ए. के स्पिनटेक्स स्टॉक की कीमत ₹22 से बढ़कर ₹113.65 रूपये हो गई है. यदि कोई निवेशक 3 जनवरी को स्टॉक में ₹1लाख लगाता, तो आज उसका ₹1 लाख,  3.3 लाख रूपये हो जाता है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.