नई दिल्ली | नमो भारत और दिल्ली मेट्रो ट्रेन के जरिए विभिन्न स्थानों पर आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि नमो भारत के गाजियाबाद स्टेशन से दिल्ली मेट्रो शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन तक 300 मीटर की दूरी को तय करने के लिए बने फुटओवर ब्रिज पर अब ट्रैवलेटर लगाया जाएगा. NCRTC ने इसके लिए टेंडर जारी किया है. इससे बुजुर्गों और महिलाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर सामान ले जाने में आसानी होगी.
बुजुर्गों को सामान ले जाने में आसानी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया है. इस पर सामान रख देने से वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच जाता है. इस लंबे फुटओवर ब्रिज पर सामान उठा कर चलने की जरूरत नहीं रहेगी. अभी तक यात्री ई- रिक्शा आदि के जरिए सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाते थे. मेरठ से दिल्ली आने वाले यात्रियों को भी इससे लाभ मिलेगा क्योंकि मेरठ से भारी संख्या में यात्री गाजियाबाद स्टेशन से उतर कर शहीद स्थल मेट्रो से दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर जाते है.
यात्रियों की सुविधा में इजाफा
NCRTC ने पहले ही सराय काले खां के नमो भारत स्टेशन और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले 280 मीटर लंबी फुटओवर ब्रिज पर 6 ट्रैवलेटर लगाए गए है, ताकि बुजुर्ग, दिव्यांग और समान उठाकर चलने वाले सहुलियत मिल सके. यह ओवरब्रिज मल्टी मॉडल इंटरचेंज की तरह काम करेगा. यात्रियों को बिना स्टेशन से बाहर निकले ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने में मदद करेगा. इससे सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा में इजाफा होगा.
