आधार कार्ड फोटोकॉपी रखने का झंझट होगा खत्म, नई आधार ऐप्लिकेशन होगी लांच; मिलेंगे कई फायदे

नई दिल्ली | यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड जारी किए जाते हैं लेकिन कई लोगों के लिए आधार कार्ड को संभाल कर रखना आसान नहीं होता. साथ ही, इसकी फोटोकॉपी की जरूरत भी कई मौकों पर पड़ती है, जिसे लेकर प्राइवेसी से जुड़े खतरे की आंशका बनी रहती है. अब केंद्र सरकार ने डिजिटल सुविधा और बेहतर प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए नई आधार ऐप्लिकेशन लांच की है.

Aadhar Card

बेहद आसान रहेगी प्रकिया

हालांकि आधार ऐप्लिकेशन की अभी टेस्टिंग चल रही है. लेकिन इसे जल्द ही लांच कर दिया जाएगा जिसके बाद फिजिकल आधार कार्ड या फिर उसकी फोटोकॉपी रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. लोग आधार कार्ड से जुड़ी अपनी जानकारी को इस ऐप्लिकेशन में सुरक्षित रख सकेंगे और बेहद ही आसानी से इसका वेरिफिकेशन भी किया जा सकेगा.

दावा किया गया है कि फेस ऑथेंटिकेशन का सपोर्ट मिलने के बाद आधार कार्ड वेरिफिकेशन उतना ही आसान हो जाएगा, जितना मोबाइल फोन अनलॉक करना होता है.

मिलेगी इन फीचर्स की सुविधा

फेस आईडी वेरिफिकेशनः नया ऐप मोबाइल पर फेस आईडी ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है, जिससे आधार वेरिफिकेशन बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली से रोहतक के बीच आवागमन करेगी DTC की इलेक्ट्रिक AC बसें, फटाफट देखें रूट

QR कोड स्कैनिंगः उपयोगकर्ता अब QR कोड स्कैन करके या रिक्वेस्ट करने वाले एप्लिकेशन का यूज करके अपने आधार डिटेल्स को डिजिटल तरीके से ना सिर्फ वेरिफाई कर सकते हैं, बल्कि शेयर भी कर सकते हैं. इस तरह पूरी प्रक्रिया UPI पेमेंट जितनी आसान हो जाती है.

प्राइवेसी पर कंट्रोलः यूजर्स केवल जरूरी डाटा शेयर कर सकते हैं, जिससे उनकी पर्सनल और सेंसिटिव जानकारी पर पूरा कंट्रोल रहता है.

फोटोकॉपी की जरूरत खत्मः अब होटल, एयरपोर्ट या फिर अन्य जगहों पर आधार की फोटोकॉपी जमा करने की जरूरत नहीं होगी, जिससे डाटा का गलत इस्तेमाल होने की संभावना कम हो जायेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.