खुशखबरी: दिल्ली- जैसलमेर के बीच शुरू हुई नई एक्सप्रेस ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि उत्तर रेलवे ने दिल्ली से राजस्थान के बीच एक नई ट्रेन सेवा का तोहफा दिया है और 29 नवंबर यानि आज रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. जैसलमेर- शकूर बस्ती एक्सप्रेस ट्रेन का दिल्ली और राजस्थान के अलावा हरियाणा के भी कई शहरों को फायदा पहुंचेगा.

RAIL TRAIN

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या ज्यादा होने के चलते यहां नई ट्रेनों के ठहराव के लिए पर्याप्त जगह नहीं है. ऐसे में आसपास के रेलवे स्टेशनों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि यहां से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जा सकें. इसी कड़ी में शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी.

यह रहेगा शेड्यूल

शकूर बस्ती- जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12249, शकूर बस्ती से रोजाना 17.10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे जैसलमेर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 12250, जैसलमेर- शकूर बस्ती ट्रेन जैसलमेर से 17.00 बजे रवाना होकर अगले दिन साढ़े 9 बजे शकूर बस्ती पहुंचेगी. दिल्ली और हरियाणा से राजस्थान के पर्यटन स्थल जैसलमेर और जयपुर जाने वाले लोगों को इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का विशेष फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आशापुर गोमट, रामदेवरा, फलोदी जंक्शन, मारवाड़ लोहाट, ओसियां, जोधपुर, मेहता रोड जंक्शन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.