दिल्ली में यहां पर बनेगा नया फ्लाईओवर, जाम फ्री हो जाएगी एयरपोर्ट और धौला कुआं की यात्रा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ट्रैफिक जाम से कोई अछूता नहीं है लेकिन लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब लोक निर्माण विभाग ने DESU कॉलोनी से जनकपुरी के D ब्लॉक तक फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई है. इससे जनकपुरी के पंखा रोड क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम करने में मदद मिलेगी.

Flyover Bridge 1

फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी राहत

जनकपुरी का पंखा रोड क्रॉसिंग की गिनती सबसे बिजी रास्तों में होती है. जनकपुरी के लोगों के लिए यह मुख्य रास्ता है जिसके चलते उन्हें आवागमन के दौरान अक्सर यहां ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. करिअप्पा मार्ग से होते हुए पश्चिमी दिल्ली को नई दिल्ली और दिल्ली कैंटोनमेंट से जोड़ने वाला एक मुख्य रास्ता भी यही है इसलिए यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए अब पीडब्ल्यूडी द्वारा यहां फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाई गई है.

PWD के एक अधिकारी ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर ट्रैफिक जाम और आवाजाही करने वाले वाहनों का सर्वे करने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई है. कंसल्टेंट यहां रास्तों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा और इसके आधार पर ही तय किया जाएगा कि इस रास्ते पर अंडरपास बनाया जाए या फिर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

एयरपोर्ट की डगर होगी आसान

उन्होंने बताया कि यह सड़क मार्ग इन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए जीवनदायिनी हैं क्योंकि यही से होकर जनकपुरी के लोग IGI एयरपोर्ट, द्वारका, नजफगढ़ तथा दूसरी ओर दिल्ली कैंट, धौला कुआं, हरि नगर और तिलक नगर जाते हैं. इस सड़क मार्ग पर अवैध अतिक्रमण और पार्किंग के चलते भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है लेकिन अब फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.