नोएडा से दिल्ली- फरीदाबाद के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, यहां पर बनेगा नया फ्लाईओवर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में नोएडा- कालिंदी कुंज के बीच लगने वाले ट्रैफिक जाम के झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फ्लाईओवर निर्माण की योजना बनाकर यहां से ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है. जल्द ही इस प्रोजेक्ट की DPR तैयार की जाएगी.

Traffic Jam

इस रूट पर फ्लाईओवर निर्माण से ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होने पर नोएडा से जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद के लिए आवागमन करने वाली लाखों की आबादी को राहत पहुंचेगी. उनके लिए बिना ट्रैफिक जाम में फंसे कम समय में सफर तय करना आसान बनेगा.

यह रहेगा NHAI का प्लान

NHAI के एक अधिकारी ने इस प्रोजेक्ट पर जानकारी देते हुए कहा कि मदनपुर खादर पुलिया से नोएडा तक 3- 3 लेन के डेढ़ किलोमीटर लंबे 2 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. आगरा कैनाल पर भी आवागमन के लिए दो पुल का निर्माण किया जाएगा. ये पुल दोनों तरफ से जीटी बिड़ला रोड की चौड़ाई बढ़ाने का काम करेगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर जसोला विहार, ओखला विहार, सरिता विहार, बदरपुर, जामिया नगर की ओर जाने वाले मौजूदा बैराज रोड से नीचे ही नीचे जीडी बिड़ला मार्ग होते हुए चले जांएगे. नए फ्लाईओवर से होते हुए फरीदाबाद, मीठापुर, जैतपुर और KMP एक्सप्रेसवे का रुख कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

प्रदुषण से मिलेगी राहत

नोएडा से कालिंदी कुंज बैराज के रास्ते दिल्ली जाते समय अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. यहीं एक ऐसी लोकेशन हैं जहां हर वक्त ट्रैफिक जाम का मकड़जाल बना रहता है. एक और की दूरी तय करने में लगभग 40 मिनट का समय लग जाता है. इससे जहां समय की बर्बादी होती है तो वहीं वाहनों के स्टार्ट खड़े रहने की वजह से पर्यावरण प्रदुषण भी बढ़ता है.

इस समस्या के स्थाई समाधान को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने NHAI को पत्र लिखा था जिसके अब सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. उम्मीद है कि अब जल्द ही इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को जल्द से जल्द ट्रैफिक जाम के झंझट से छुटकारा मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.