अब 2 हजार रुपये तक के UPI लेनदेन पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि, कैबिनेट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली | केंद्र सरकार कम राशि वाले भीम- UPI लेनदेन को बढ़ावा देगी. केंद्रीय कैबिनेट ने इसके लिए प्रोत्साहन योजना को मंजूरी देने समेत कई अहम फैसले किए हैं. इनमें दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन पर मुहर लगाई गई.

UPI

दिया जाएगा प्रोत्साहन

सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) तक कम मूल्य वाले भीम- यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक 1,500 करोड़ रुपये के अनुमानित व्यय पर लागू की जाएगी. इसमें सिर्फ छोटे व्यापारियों के लिए 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन को शामिल किया गया है. प्रति लेनदेन 0.15 फीसदी की दर से प्रोत्साहन दिया जाएगा.

दी जाएगी अतिरिक्त राशि

वैष्णव ने बताया दूध उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संशोधित राष्ट्रीय गोकुल मिशन और राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है. इनकी राशि बढ़ाकर 6,190 करोड़ रुपये की गई है. आरजीएम को 1,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि दी जाएगी.
इस पर 2025- 26 तक कुल 3,400 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसी तरह डेयरी बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण व विस्तार पर केंद्रित एनपीडीडी योजना के लिए भी 1,000 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर की है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.