अब घर बैठे मोबाइल से निपटा सकेंगे डाकघर के सभी काम, आधुनिक सुविधाओं के लिए नई ऐप्लिकेशन लॉन्च

नई दिल्ली | भारतीय डाक विभाग ने अपनी सेवाओं को आधुनिक और तेज बनाने के लिए डाक सेवा 2.0 ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के माध्यम से डाकघर से जुड़े काम अब मोबाइल फोन से घर बैठे हो जाएंगे. आप अपने स्मार्टफोन से गूगल प्ले स्टोर और आईफोन यूजर ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते है. इस ऐप की मदद से आप अपने पार्सल और मनीऑर्डर को ट्रक कर पाएंगे. इससे डाक की गणना करना, मेल्स की बुकिंग, ई- रसीद, शिकायत दर्ज करने जैसे कई काम कर सकते है.

INTERNET ON MOBILE

23 भाषाओं में उपलब्ध

यह ऐप हिंदी के साथ अंग्रेजी, डोगरी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, उर्दू, कोंकणी और बंगाली समेत कुल 23 भाषाओं में काम की सुविधा देता है. ऐप के दाएं कोने में आपको भाषा का बटन दिखेगा. इस पर क्लिक करके आप अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी भाषा चुन सकते है. इसके अलावा ऐप में डार्क मोड का सिस्टम भी मिलेगा, जिसे आप रात में यूज कर सकते है. ऐप के दाए कोने पर दिए गए पहले बटन से आप यह मोड चुन सकते है.

किसी भी सेवा को देखने के लिए सर्ज ऑपशन दिया गया है. 2.0 ऐप के जरिए आप पार्सल, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर लेटर आदि को ट्रक कर सकेंगे. पार्सल का विवरण लिखकर उसकी गणना भी कर सकते है. आपके घर के पास डाकघर कहां है यह भी पता लगाया जा सकता है और पार्सल की रसीद भी प्राप्त कर सकते है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR की इन सड़कों पर दुर्घटना में तुरंत मिलेगी मदद, NHAI स्थापित करेगा VIDS

शिकायत दर्ज कराने का विकल्प

डाकघर में किसी भी सुविधा को लेकर यदि आपको शिकायत है तो इस ऐप के जरिए दर्ज की जा सकती है. आप ऐप के जरिए पार्सल या लेन- देन से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज कर सकते है. ऐप खोलने के बाद आप अपनी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकते है जोकि 18002666868 है. आप ऐप के जरिए ऑनलाइन असिस्टेंट से भी बात कर सकते है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.