शादियों के सीजन में अतिरिक्त भीड़- भाड़ से मिलेगा छुटकारा, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

नई दिल्ली | यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. शादियों के सीजन में लगातार ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) द्वारा कई ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है. इससे यात्रियों को राहत पहुंचेगी और उन्हें कंफर्म टिकट के लिए परेशानी नहीं झेलनी होगी.

Train Railways

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

  • लालगढ़- दिल्ली सराय- लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से 1- 15 नवंबर और दिल्ली सराय से 3- 17 नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की गई है.
  • दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 1- 15 नवंबर और उदयपुर सिटी से 2- 16 नवंबर तक दो द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है.
  • अजमेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला- अजमेर जन शताब्दी ट्रेन में 1- 29 नवंबर तक दो वातानुकूलित कुर्सीयान व 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे जोड़े गए हैं.
  • बीकानेर- दिल्ली सराय- बीकानेर तथा दिल्ली सराय- जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा में भी अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है.
यह भी पढ़े -  गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे आमजन के लिए खुशखबरी, LPG बुकिंग पर फिर मिलेगा इस सुविधा का लाभ

यात्रियों को मिलेगा फायदा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि आमतौर पर शादियों के सीजन में दिल्ली से बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर जैसे रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए कई जोड़ी ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है. अस्थायी डिब्बों की बढ़ोतरी से यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और अतिरिक्त मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी. यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिले, इसके लिए रेलवे द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.