दिल्ली में बाहरी रिंग रोड से खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, 3 जगहों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 3 जगहों पर नए फ्लाइओवर की योजना बनाई गई है. जल्द ही, इसे लेकर अध्यन किया जाएगा.

Flyover Bridge 2

इन जगहों पर निर्माण की योजना

सबसे पहले फ्लाइओवर का निर्माण कंझावला चौक से मंगोलपुरी बाहरी रिंग रोड तक किया जाएगा. यह आगे जाकर UER- 2 से जुड़ेगा, जिसकी लंबाई करीब 10 किलोमीटर रहेगी. इसके निर्माण से कंझावला चौक UER- 2, सेक्टर- 22 रोहिणी, Y ब्लॉक मंगोल पुरी और पत्थर मार्केट चौक पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. इस प्रोजेक्ट को लेकर अध्ययन कर 6 महीने में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है. इस स्टडी रिपोर्ट को तैयार करने पर लगभग 3.4 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी.

दूसरा फ्लाइओवर केशोपुर डिपो से डिपो से बाहरी रिंग रोड के हैदरपुर तक बनाने की योजना है. साढ़े 17 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट के अध्ययन पर लगभग 5.6 करोड़ रुपये की लागत राशि खर्च होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

तीसरा फ्लाइओवर सागरपुर से मायापुरी चौक तक बनाने की योजना है. 4.3 किलोमीटर लंबे इसका निर्माण काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि यह जगह तिहाड़ जेल परिसर के पास है. यहां से हाईपावर की बिजली लाइन जा रही है.

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर स्टडी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है. यदि सबकुछ उम्मीद के मुताबिक रहा, तो बहुत जल्द इस संबंध में अगला कदम उठाया जाएगा. तीनों जगहों पर फ्लाईओवर निर्माण से ट्रैफिक जाम छू- मंतर होगा और ट्रैफिक संचालन सुगम होने से लोगों को राहत की सांस मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.