दिल्ली आवाजाही करने वाले रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 8 नवंबर तक रद्द रहेगी यह ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | रेलयात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. खासकर दिल्ली आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राज्यों में काम करने वाले प्रवासियों का घर लौटने का सिलसिला जारी है. इसके चलते बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ देखी जा रही है.

Train Cancelled

उन्होंने बताया गया कि इसी अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बिहार दिशा की कुछ ट्रेनों के रैक का उपयोग अन्य विशेष सेवाओं में करने का फैसला लिया है, जिसके चलते कई ट्रेनों को अस्थाई तौर पर रद्द किया गया है.

रद्द रहेगी यह ट्रेनें

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 54085 दिल्ली से हिसार के सातरोड़ रेलवे स्टेशन तक चलने वाली ट्रेन 8 नवंबर तक रद्द रहेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 14601, फिरोजपुर कैंट- हनुमानगढ़ रेलसेवा और ट्रेन नंबर 14602, हनुमानगढ़- फिरोजपुर कैंट भी 8 नवंबर तक रद्द रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों के अस्थाई रूप से रद्द रहने की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे सफर पर निकलने से पहले समय- सारणी और ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे. अन्यथा, बेवजह की दिक्कत उठानी पड़ सकती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.