नई दिल्ली | ट्रेन के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए आवाजाही करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुल निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दिल्ली में शकूरबस्ती- बठिंडा रेलखंड पर बहादुरगढ़ और आसौदा के बीच पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण अगले सप्ताह इस रूट पर ट्रेनों का आना- जाना बंद रहेगा. इसके साथ ही, रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द करने के साथ कई के मार्ग में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है.

रेलवे द्वारा जारी प्रभावित ट्रेनों की सूची
- 18 नवंबर को जींद- पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54034)व पुरानी दिल्ली- शामली पैसेंजर (54057) रद्द रहेगी.
- 19 नवंबर को नई दिल्ली- रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस (14323/ 14324), जींद- नई दिल्ली एमईएमयू (64912), नई दिल्ली – जींद एमईएमयू (64915), शामली- पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54058), पुरानी दिल्ली- जींद पैसेंजर (54031/54032), जींद- पुरानी दिल्ली एमईएमयू (64932/64931), पुरानी दिल्ली- जाखल पैसेंजर (54035) रद्द कर दी गई है.
- 19 नवंबर को पुरानी दिल्ली बठिंडा किसान एक्सप्रेस (14731/14732) और पुरानी दिल्ली- श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस (12481/12482) रोहतक तक चलेगी. रोहतक से पुरानी दिल्ली के बीच दोनों ट्रेनें न रद्द रहेगी.
यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
रेलवे ने निर्माण कार्य के चलते 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जिसके चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है. रेलवे ने जल्द ही परिचालन सुविधा को सामान्य करने की उम्मीद जताई है और यात्रियों से सहयोग की अपील की है कि कुछ दिनों के लिए यात्रा का दूसरा विकल्प चुने. जल्द ही, पुल निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा.