पतंजलि का आर्मी के साथ ऐतिहासिक अनुबंध, रिटायर्ड सैनिकों और उनके परिजनों को मिलेगा मुफ्त इलाज

नई दिल्ली | रिटायर्ड सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रिटायर्ड सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECSH) हेतु भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग तथा पतंजलि योगग्राम के मध्य ऐतिहासिक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिसके तहत भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को पतंजलि मे मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.

Patanjali Army

इस अनुबंध के तहत भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजनों पर योग, आयुर्वेद और नेचरोपैथी में होने वाले उपचार खर्च की कोई सीमा नहीं होगी. वे बिल्कुल फ्री में इलाज करा सकेंगे. इससे करीब 60 लाख रिटायर्ड सैनिकों और उनके परिजनों को लाभ पहुंचेगा.

पतंजलि योगपीठ की जमकर सराहना

इस अवसर पर मेजर जनरल ने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन में बड़ा पुरुषार्थ किया है. उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ की बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसमें योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी के साथ-साथ एलोपैथी के समावेश से समग्र एकीकृत चिकित्सा पद्धति द्वारा रोगियों को आरोग्य प्रदान किया जाएगा. पतंजलि में योग-आयुर्वेद-नैचुरोपैथी तथा एलोपैथ ठीक उसी तरह चलेंगे, जिस तरह ट्रेन की दोनों पटरियां साथ- साथ चलती है.

यह भी पढ़े -  नौकरी ज्वाइन करने के 10 मिनट बाद कैंडिडेट ने ठुकराया ऑफर, बॉस ने दी ऐसी जिम्मेदारी कि बन गया HR हेड

योग और आयुर्वेद से शरीर को ताकत

बाबा रामदेव ने कहा कि योग की विभिन्न विधाओं और आयुर्वेद की ताकत से कैंसर, बीपी, किडनी, स्पाइन, मधुमेह, हार्ट ब्लॉक और कई तरह के क्रिटिकल बीमारियों को ठीक किया जा चुका है. इसके हजारों प्रमाण पतंजलि योगपीठ के पास हैं. उन्होंने बताया कि योग और आयुर्वेद शरीर को ताकत देते हैं, जबकि नेचुरोपैथी से शुद्धिकरण किया जाता है.

बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि को सेना की सेवा का सौभाग्य मिला इसके लिए उन्होंने भारतीय सेना का आभार जताया. उन्होंने मेजर जनरल गिल से अनुरोध किया कि जो अनुबंध सेना और पतंजलि में भूतपूर्व सैनिकों के उपचार के लिए किया गया है, उसे वर्तमान सैनिकों तक लेकर आना चाहिए. जिस पर जनरल ने सकारात्मक जवाब दिया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.