महाकुंभ मेले में मोनालिसा की खूबसूरती ने लूटी महफिल, इंदौर से पहुंची माला बेचने; सेल्फी के लिए लोग घूम रहे पीछे

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन हो रहा है. इस मेले में हरियाणा के इंजीनियर बाबा, सबसे खूबसूरत साध्वी हर्षा रिछारिया समेत कई अन्य शख्सियत हैं, जो महाकुंभ मेले में सुर्खियां बटोर रही है. सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेले में सुर्खियां बटोर रहें कंटेंट की भरमार लगी हुई है. मेले से जुड़ी कई वीडियो खूब वायरल हो रही है.

Mahakumbh Monalish

आंखों की खूबसूरती ने लूटी महफ़िल

महाकुंभ मेले में कई राज्यों से फेरी वाले भी अपना सामान बेचने के लिए पहुंचे हुए हैं. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के इंदौर से एक लड़की माला बेचने पहुंची हुई है. मोनालिसा नाम की इस लड़की की खूबसूरती को हर कोई निहारते नही थक रहा है. सांवले रंग की इस लड़की की खूबसूरती की वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है. मोनालिसा की खूबसूरती में उसकी चमकीली आंखें और मनमोहक मुस्कान चार चांद लगा रही थी.

सुर्खियां बटोर रही मोनालिसा साधु- संतों और आमजन को माला बेचकर अपनी आजिविका चला रही है. Youtuber से लेकर कई न्यूज चैनल उनका इंटरव्यू लेने के लिए पीछे- पीछे दौड़ रहे हैं. वहीं, मेले में पहुंचे लोगों में भी उनके साथ एक सेल्फी लेने की होड़ मची हुई है. 16 वर्षीय खूबसूरत मोनालिसा से जब इसकी वजह पूछी गई, तो उन्होंने बड़े भोलेपन से कहा कि वो वायरल हैं इसलिए लोग उनके साथ फोटो लेना चाह रहे हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- हरियाणा के बीच सड़क कनेक्टिविटी होगी और ज्यादा बेहतर, मुनक नहर किनारे बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

मोनालिसा नाम की इस खूबसूरत लड़की के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं. एक वीडियो में वह कह रही है कि वो इंदौर से माला बेचने महाकुंभ मेले में आई है. माला खासकर साधु- संत ही खरीदते हैं. साथ ही, वो कीमत भी सही देते हैं. क्या साधु- संत मुफ्त में माला नहीं खरीदते, इस सवाल का जवाब देते हुए मोनालिसा ने कहा कि वो कभी मुफ्त में सामान नहीं मांगते हैं.

एक अन्य वीडियो में मोनालिसा बता रही है कि वह शादीशुदा नहीं है. अभी उसकी उम्र 16 साल है. उन्होंने बताया कि माला बेचने वाली लड़कियों की जहां माता- पिता शादी कराते हैं, वो वहीं शादी करती है. उनके पेशे में यही नियम है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.