नई BS 6 कार मे भी लगेगा CNG, डीजल गाड़ियों में CNG और LPG लगवाने का आदेश जारी

नई दिल्ली । अब कार मालिकों को बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों से छुटकारा मिलने वाला है. बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी कर भारत स्टेज (BS-6) वाहनों मे सीएनजी और एलपीजी किट लगवाने की मंजूरी दे दी है. जिस वजह से अब 3.5 टन से कम भार वाले डीजल इंजनों को सीएनजी / एलपीजी इंजन से बदलने की अनुमति दी है.

cng kit patna

कार मालिकों को मिलेगा बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों से छुटकारा

कुछ दिन पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा इस को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था. अभी तक bs6 उत्सर्जन मापदंडों के तहत मोटर वाहनों में सीएनजी और एलपीजी किट के रेट्रो फिटमेंट की अनुमति नहीं थी. बता दें कि सीएनजी किट से रेट्रो फिट किए गए वाहनों का अप्रूवल 3 साल के लिए वैलिड होगा. इसे हर 3 साल में रिन्यू करवाना होगा. सीएनजी ऑपरेशंस के लिए रिट्रोफिट अप्रूवल विशेष रूप से निर्मित वाहनों के लिए ही दिया जाएगा. किट को किसी भी वाहन में स्पेसिफाइड लिमिट के हिसाब से लगाया जाएगा. सीएनजी वाहन या किट कंपोनेंट्स, उनके लगाने सहित, अनुबंध आईएस में दी गई सुरक्षा जांच के अनुरूप होगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.