छात्रों को लुभा रही डाक विभाग की ‘स्टूडेंट मेल’ योजना, मिल रहा बड़ी छूट का लाभ

नई दिल्ली | भारतीय डाक विभाग ने छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ‘स्टूडेंट मेल’ नामक एक विशेष डिस्काउंट योजना शुरू की है. इस योजना के तहत, स्पीड पोस्ट सेवाओं पर डाक शुल्क में 10% छूट दी जा रही है. छात्र केवल अपना स्टूडेंट कार्ड दिखाकर इस योजना का लाभ उठा सकते है. यह योजना 1 नवंबर से पूरे देश में लागू हो जाएंगी.

Indian Post Dak Vibhag Letter

छात्रों में उत्साह

पोस्ट ऑफिस अधिकारियों ने बताया कि जींद जिले में प्रतिदिन करीब 15 से 20 विद्यार्थी किताबें एवं शैक्षणिक साम्रगी स्पीड पोस्ट करवाने के लिए पोस्ट ऑफिस आते है. इस योजना के बाद छात्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है. मीडिया से बात करते हुए पोस्टमास्टर ने योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि यह पहली बार है, जब डाक विभाग ने छात्रों को विशेष रूप से इस तरह की राहत योजना शुरू की है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड बार ने बनाया नया रिकॉर्ड, वजन सुनकर उड़ जाएंगे होश

विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि पहले विद्यार्थियों को स्पीड पोस्ट कराने पर अधिक शुल्क देना पड़ता था. अब ‘स्टूडेंट मेल’ के तहत सभी सरकारी और गैर- सरकारी कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी 10% छूट का प्राप्त कर सकते है. इस योजना का बेहतर लाभ उठा सकते है. डाक विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए यह एक सराहनीय कदम है. बचत होने वाले पैसे पढ़ाई में काम आ सकेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.