नई दिल्ली | राधा स्वामी सत्संग व्यास ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए करोड़ों श्रद्धालुओं को बड़ी खुशखबरी सुनाई है. इस फैसले के तहत, डेरा प्रबंधन द्वारा अपने सभी केंद्रों में वीआईपी कल्चर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है. इस कदम का उद्देश्य संगत में सभी को समान महत्व देना और आध्यात्मिक एकता को प्रोत्साहित करना है.
हटाया VIP कल्चर
मिली जानकारी के अनुसार, पहले सत्संग के दौरान वीआईपी व्यक्तियों के लिए न केवल स्पेशल पास जारी किए जाते थे, बल्कि उनके बैठने के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाते थे. अब इस व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है. नए नियमानुसार सभी श्रद्धालु एक समान स्थान पर बैठेंगे, और किसी भी प्रकार का विशेषाधिकार नहीं होगा.
डेरा व्यास के इस ऐतिहासिक फैसले पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की है. श्रद्धालुओं ने इसे एक सराहनीय कदम बताते हुए आध्यात्मिक संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप बताया है. संगत का कहना है कि यह बदलाव सभी को समानता और एकजुटता का अनुभव कराएगा.
नए नेतृत्व में बड़ा बदलाव
पिछले साल 2 अगस्त को राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने अपने नए उत्तराधिकारी के रूप में जसदीप सिंह गिल की घोषणा की थी. उनके द्वारा संगठन का कार्यभार संभालने के बाद इस बड़े बदलाव की शुरुआत की गई है. डेरा व्यास का यह फैसला न केवल संगत में उत्साह बढ़ाने का काम करेगा, बल्कि समाज में समानता और सादगी का संदेश भी देगा. इस फैसले से संगठन में पारदर्शिता और समर्पण पहले से अधिक मजबूत होगा. यह निर्णय राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक मूल्यों को और मजबूत करेगा तथा संगठन को नई दिशा देने का काम करेगा.
