रेलकर्मियों को घर बैठे मिलेगा इस सुविधा का लाभ, बैंकों तक भाग-दौड़ करने से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railways) के कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब इन लोगों को अपना जीवन प्रमाण- पत्र बनवाने के लिए बैंक तक भाग- दौड़ नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि मोबाइल फोन पर घर बैठे ‘जीवन प्रमाण ऐप्लिकेशन’ पर ऑनलाइन जीवन प्रमाण- पत्र बनवा सकेंगे. इससे उन्हें पेंशन सुविधा का लाभ उठाने में आसानी होगी.

Indian Railway Train

सरल और आसान प्रकिया का मिलेगा लाभ

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 4.0 चलाया जा रहा है, जिसके तहत पेंशनर्स या पारिवारिक पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण- पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल एवं आसान बनाया गया है.

उन्होंने बताया कि परम्परागत रूप में पेंशनर्स को अपनी पेंशन निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए हर साल नवंबर महीने में बैंक जाना जरूरी होता है. इस अभियान के अन्तर्गत पेंशनर्स को ऑनलाइन जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने का विकल्प प्रदान किया गया है. इससे उनकी भाग- दौड़ खत्म होने के साथ- साथ समय की बचत होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

इस तरह रहेगी पूरी प्रक्रिया

इस अभियान में शामिल होने के लिए पेंशनर्स या पारिवारिक पेंशनर्स को Google Play Store से UIDAI द्वारा आधार फेस आरडी (अर्ली एक्सेस) ऐप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी. इसके बाद, उन्हें Google Play Store से ‘जीवन प्रमाण ऐप्लिकेशन’ इंस्टॉल करनी होगी. दोनों ऐप्लिकेशन के इंस्टॉल होने के बाद ऑपरेटर एथेन्टीकेशन स्क्रीन खुलेगा जहां पर स्टेप वाइज आगे बढ़ते हुए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा. इसका इस्तेमाल करते हुए पेंशनर्स घर बैठे अपना जीवन प्रमाण- पत्र जमा कर पाएंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.