रेलवे ने जारी की नई समय सारणी, दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों का समय बदला; इन्हें बनाया सुपरफास्ट

नई दिल्ली | आखिरकार कई ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन के समय में बदलाव का फैसला लेने के बाद भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से अपना नया टाइम टेबल लागू कर दिया है. रेलवे ने दिल्ली से चलने वाली 11 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है जो अब अपने नए समय पर दिल्ली के अलग- अलग स्टेशनों से रवाना होंगी. साथ ही, अब कई ट्रेनों की गति सीमा भी बढ़ा दी गई है. जिसके बाद, यात्री अब कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे.

RAIL TRAIN

दिल्ली से वंदे भारत समेत 6 ट्रेनों का संचालन

पिछले एक साल में दिल्ली मंडल में चार वंदे भारत समेत 6 नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है. नई ट्रेनों में हुबली- हजरत निज़ामुद्दीन सुपरफास्ट वीकली, नई दिल्ली अंब अंदौरा वंदे भारत, हज़रत निज़ामुद्दीन रानी कमलापति वंदे भारत, दिल्ली छावनी- अजमेर वंदे भारत, आनंद विहार टर्मिनल- देहरादून वंदे भारत और भावनगर- हरिद्वार एक्सप्रेस शामिल हैं.

11 ट्रेनों का बदला गया समय

रविवार से लागू हुई समय सारिणी में दिल्ली से चलने वाली और विभिन्न स्टेशनों पर पहुंचने वाली 11 ट्रेनें भी शामिल हैं, जिनका समय कल रविवार से बदल गया है. इस बदलाव और गति सीमा में बढ़ोतरी के बाद अब बनारस- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस पहले की तुलना में सवा दो घंटे कम समय में दिल्ली पहुंच सकेगी. एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ- साथ लोकल ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ा दी गई है.

देखें समय सारणी

ट्रेन का नाम ट्रेन नंबर समय
सहारनपुर- पुरानी दिल्ली जनता एक्सप्रेस 14545 सुबह 6.15 बजे प्रस्थान
पुरानी दिल्ली- सहारनपुर जनता एक्सप्रेस 14546 प्रस्थान का समय शाम 5.15 बजे
पुरानी दिल्ली- सहारनपुर स्पेशल 04401 सुबह 7.10 बजे प्रस्थान
पुरानी दिल्ली- शामली स्पेशल 04465 रात 8 बजे प्रस्थान
शामली- पुरानी दिल्ली स्पेशल 04466 सुबह 6.30 बजे प्रस्थान
सहारनपुर पुरानी दिल्ली स्पेशल 04430 प्रस्थान समय सुबह 7.00 बजे
नई दिल्ली सुपरफास्ट- बनारस 12581 पौने दो घंटे
बनारस- नई दिल्ली सुपरफास्ट 12581 अब अपने नए समय रात 11.10 बजे रवाना होगी
दिल्ली सराय रोहिल्ला- जोधपुर राजस्थान संपर्क क्रांति 12463 नया प्रस्थान समय रात 9.25 बजे
दिल्ली सराय रोहिल्ला- जम्मू तवी दुरंतो एक्सप्रेस 12265 नया प्रस्थान समय रात 10.30 बजे
दिल्ली सराय रोहिल्ला- शहीद कैप्टन तुषार महाजन, उधमपुर एसी सुपरफास्ट 22401 रात 10.30 बजे प्रस्थान

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!