मिशन बुनियाद और सुपर- 100 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, सुपर- 100 | IIT और मेडिकल में प्रवेश के लिए शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है. इसके लिए राजकीय स्कूलों में मिशन बुनियाद और सुपर- 100 के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए है. विभाग की ओर से दाखिला बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. यह कार्यक्रम खंड स्तर पर दिसंबर तक चलेंगे. मिशन बुनियाद और सुपर- 100 में चयनित विद्यार्थियों को बिना फीस के प्रशिक्षण दिया जाएगा.

School Student

सुपर- 100 कार्यक्रम

योजना का लक्ष्य 11 वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है. इस कार्यक्रम के माध्यम से पिछले 4 वर्षों में 200 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला है.

चल रहे 5 केंद्र

मिशन बुनियाद के अंतर्गत 9 वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम का लक्ष्य बच्चों के बीच एक स्वतंत्र, साकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना है, ताकि वह अपने आने वाले जीवन की चुनौतियों का सामना कर सके.

सुपर- 100 के लिए प्रक्रिया

इसके पंजीकरण 9 फरवरी तक होंगे. उसके बाद, प्रवेश परीक्षा लेवल वन 11 फरवरी को होगी. प्रवेश परीक्षा लेवल वन का परिणाम 15 मार्च को घोषित किया जाएगा. प्रवेश परीक्षा लेवन टू 2 अप्रैल को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल को आएगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण 16 दिसंबर तक चलेंगे. लेवल 1 के लिए एडमिट कार्ड 17 दिसंबर को जारी होंगे. लेवल 1 की परीक्षा 24 दिसंबर को होगी. लेवल टू के लिए एडमिट कार्ड 20 जनवरी से डाउनलोड होंगे. लेवल 2 परीक्षा 30 जनवरी को होगी. लेवल 2 का परिणाम 25 फरवरी को आएगा. लेवल 3 परीक्षा 3 अप्रैल को होगी और परिणाम 5 मई को घोषित होंगे. काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी.

ऐसे चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

मिशन बुनियाद और सुपर- 100 कार्यक्रम के लिए जागरूकता कार्यक्रम अलग- अलग खंड स्तर पर होंगे. नारायणगढ़ में 28 नवंबर को कार्यक्रम किया जाएगा. शहजादपुर में 3 दिसंबर को, अंबाला खंड वन में 5 दिसंबर, अंबाला खंड टू में 11 दिसंबर और बराड़ा में 16 दिसंबर को जागरूकता कार्यक्रम चलेंगे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.