दिल्ली में बुजुर्गो के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख को मिलेंगे हेल्थ कार्ड; 10 लाख तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुजुर्गो के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के तहत दिल्ली में 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गो को 28 अप्रैल यानि कल से आयुष्मान वय वंदना कार्ड जारी किए जायेंगे, ताकि बुजुर्गो को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके.

Aayushmaan Bharat Yojna

10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा

इस योजना के तहत, दिल्ली में 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गो को 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ मिलेगा. इसमें 5 लाख रुपए का इलाज आयुष्मान भारत PMJAY के तहत और 5 लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा दिल्ली सरकार उपलब्ध कराएगी.

दिल्ली सरकार ने बताया कि हर वर्ग के बुजुर्ग को इस कार्ड का लाभ मिलेगा ताकि आयुष्मान भारत PMJAY से रजिस्टर्ड निशुल्क अस्पतालों से 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गो को बीमार होने पर मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके. बुजुर्गो को इस कार्ड पर अस्थमा, ब्लड प्रेशर, किडनी की परेशानी, हृदय रोग, आंखों में मोतियाबिंद इत्यादि बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी. मोतियाबिंद से पीड़ित बुजुर्ग अपना निशुल्क सर्जरी भी आसानी से करा सकेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी 3 नए अंडरपास की सौगात, इन इलाकों में सफर हो जाएगा सुहाना

दिल्ली सरकार ने की थी घोषणा

हाल ही में दिल्ली की नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार ने घोषणा करते हुए कहा था कि 28 अप्रैल को त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित कर बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरण शुरू किया जाएगा. साथ ही, उनका रजिस्ट्रेशन भी शुरू होगा. प्रत्येक पंजीकृत बुजुर्ग को जारी होने वाले इस यूनिक हेल्थ कार्ड में उनका संपूर्ण स्वास्थ्य रिकॉर्ड, नियमित स्वास्थ्य जांच की जानकारी और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रहेगी.

दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बुजुर्गो की लिस्ट तैयार की जा रही है. प्रत्येक जिला कार्यालयों में उनका रजिस्ट्रेशन हो सकेगा. इसके अलावा, जनप्रतिनिधि भी उनका रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थी बुजुर्ग का आधार कार्ड होना जरूरी है. आधार कार्ड के माध्यम से उनका रजिस्ट्रेशन होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.