दिल्ली में कई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, गुरुग्राम- फरीदाबाद व सोनीपत का सफर होगा आसान

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की गई है. इसमें IGI एयरपोर्ट को कनेक्ट करने के लिए एक टनल और एक एलिवेटेड रोड का निर्माण शामिल हैं. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी है.

Sadak Road

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार दिल्ली में 128 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं का निर्माण करेगी. इनपर 24 हजार करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. इन परियोजनाओं का दिल्ली की जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा. सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि आगामी परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है.

इन परियोजनाओं पर होगा काम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की सड़कों से ट्रैफिक दबाव कम करने और प्रदुषण पर कंट्रोल पाने के लिए जिन परियोजनाओं की DPR तैयार की गई है उनमें शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला रोड तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल का निर्माण शामिल है. INA से IGI एयरपोर्ट तक एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा, जो आगे फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी जुड़ेगा.

दिल्ली- अमृतसर- कटरा एक्सप्रेसवे को अर्बन एक्सटेंशन रोड (UER) से जोड़ा जाएगा और UER- 2 का दूसरा एक्सटेंशन, जो अलीपुर से ट्रॉनिका सिटी और दिल्ली- देहरादून मार्ग से जुड़ेगा, भी इन योजनाओं में शामिल हैं. सराय काले खां से IGI एयरपोर्ट तक टनल के निर्माण की फिजिबिलिटी का अध्ययन किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए खबर, 3 महीने तक दिल्ली कैंट पर नहीं रुकेंगी कई ट्रेनें; फटाफट चेक करें लिस्ट

सिग्नल फ्री होगी यह सड़कें

दिल्ली की सीएम ने आगे बताया कि रोहतक रोड, पंजाबी बाग से नांगलोई, आश्रम से बदरपुर बॉर्डर और एमजी रोड जैसी प्रमुख सड़कों को नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) को स्थानांतरित कर दिया गया है. इन सड़क मार्गों को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा और दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग इसमें सहयोग करेगा. इस प्रोजेक्ट की DPR जल्द तैयार की जाएगी और NHAI इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू करेगा.

सोनीपत तक बनेगी नई सड़क

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से मुनक नहर के किनारे से होते हुए सोनीपत तक 20 किलोमीटर लंबी नई सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट से हरियाणा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले उन लोगों को फायदा पहुंचेगा, जो फिलहाल केवल आजादपुर से मुकरबा चौक होते हुए हाइवे का इस्तेमाल कर पाते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.