दिल्ली की स्पेशल छोले कुलचे की स्टॉल, 64 साल पुरानी दुकान; स्वाद में लाजवाब

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली दिलवालों का शहर है. यहां हर शाम स्ट्रीट फूड की बिक्री खूब होती है. हर गली-मोहल्ले में छोटे-बड़े स्टॉल्स लगे दिख जाएंगे. शाम का नज़ारा मानो किसी मेले से कम नहीं नज़र आता. केवल इतना ही नहीं, यहां की कुछ डिशेस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है जैसे- छोला- कुलचा, दिल्ली की स्पेशल चाट, इत्यादि. तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको राजधानी की फेमस छोले- कुचले से रूबरू करवाते हैं, जहां लोगों की लंबी लाइन लगी होती है…

Chole Kulche

लाजपत नगर में है स्थित

दरअसल, यह स्टाल लाजपत नगर में स्थित है. जिसका नाम सियाराम छोले कुलचे वाला है. ये स्टाल दिल्ली की सबसे फेमस स्टॉल्स में से एक है जो कि 64 साल पुराना है. बता दें कि यहां छोले कुलचे की वर्तमान कीमत 60 रुपए प्रति प्लेट है. जो लोगों के लिए सस्ता और पेट भरने वाला बेहतरीन विकल्प है. इसका स्वाद लोगों को इस कदर अपना दीवाना बना चुका है कि दुकान पर ग्राहकों का जमघट लगा रहता है.

संचालक ने कही ये बात

दुकान के संचालक ओम कर जो इसे अपने पिता के पुराने स्थान से चला रहे हैं. वो खासतौर से उच्च गुणवत्ता वाले सामग्री का उपयोग करते हैं जो खाने के शौकीन लोगों को खूब पसंद आता है. जो भी लाजपत नगर शॉपिंग के लिए आता है वो बिना यहां के छोले-कुलचे खाये वापस नहीं जाता.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

ऐसे पहुँचे दुकान

सियाराम छोले कुलचे वाले का स्टॉल सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है, जिससे खाने के शौकीन लोग पूरे दिन में इसका आनंद ले सकते हैं। यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन है. यहां किसी से भी पूछने पर आपको आसानी से इस दुकान का एड्रेस मिल जाएगा या फिर आप गूगल मैप के जरिए भी यहां पहुच सकते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.