त्योहारी सीजन पर दिल्ली से बिहार के लिए संचालित होगी स्पेशल ट्रेनें, फटाफट चेक करें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली | रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. इसी कड़ी में नई दिल्ली से दरभंगा के बीच त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी. सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन नंबर 02262/ 02261, विशेष ट्रेन कुल 28 फेरे लगाएगी. इसमें सभी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे.

Train Railways

ये रहेगा शेड्यूल

नई दिल्ली से यह स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से लेकर 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को मध्य रात्रि 12.20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात सवा 9 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में दरभंगा से यह रात 11.20 बजे चलकर अगले दिन देर शाम सवा 8 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

 पुरानी दिल्ली- दरभंगा विशेष (04068/ 04067)

पुरानी दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को शाम साढ़े 7 बजे चलेगी. इसी तरह वापसी में दरभंगा से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम 6 बजे रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए शुरू होगी नई व्यवस्था, घनत्व के आधार पर रंग बदलेगी बत्ती

आनंद विहार टर्मिनल- जयनगर विशेष (04060/ 04059)

25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक यह विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह साढ़े 10 बजे रवाना होगी. वापसी में जयनगर से 26 अक्टूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को शाम 5 बजे संचालित होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.