नई दिल्ली | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से परीक्षार्थियों को एक बड़ी राहत दी गई है. SSC ने एग्जाम सेंटर दूर होने की शिकायतों को देखते हुए यह निर्धारित किया है कि अब कैंडिडेट को एग्जामिनेशन सिटी चुनने का चांस तो मिलेगा. इसके साथ ही, अब एग्जाम डेट और कौन सी शिफ्ट में अपीयर होना है. इसका ऑप्शन भी दिया जाएगा.
उम्मीदवार खुद भर पाएंगे अपना एग्जाम सेंटर
आयोग की इस नई पहल से परीक्षार्थियों का सफर काफी आसान हो जाएगा. परीक्षार्थियों को इससे काफी राहत मिलेगी. कई बार एग्जाम सेंटर दूर होने की वजह से परीक्षार्थियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. एसएससी के कंबाइंड ग्रैजुएशन एग्जाम (CGL) में बहुत से कैडिडेट्स ने हजारों किलोमीटर दूर सेंटर होने को लेकर परेशानियां बताई थीं, जिसके बाद प्रशासन पर भी प्रॉब्लम का कोई हल निकालने का दबाव बढ़ा.
22 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया
अभी तक एग्जाम डेट और शिफ्ट चुनने का कोई विकल्प भी नहीं दिया जाता था. यह सब आयोग द्वारा ही तय किया जाता था कि किसी परीक्षार्थी का एग्जाम किस दिन व किस शिफ्ट में होगा. 22 अक्टूबर से एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 28 तक कैडिडेट्स को सेल्फ स्लॉट सिलेक्शन का ऑप्शन दिया जाएगा. 12 नवंबर से परीक्षा की शुरुआत होगी. पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद एग्जाम सिटी की तीन चॉइस होगी. उसके अनुसार, डेट और शिफ्ट भी सेलेक्ट की जा सकेगी.
एक बार आवेदन करने के बाद नहीं होगा बदलाव
SSC के चेयरमैन एस गोपालाकृष्णन ने कहा कि कैंडिडेट्स को बहुत ध्यान से और सोच समझकर ही एग्जाम सिटी, डेट और शिफ्ट को सेलेक्ट करना होगा. जिस भी उम्मीदवार ने एक बार चयन कर लिया उसके बाद आवेदन में बदलाव नहीं होगा. जो कैडिडेट एग्जाम सिटी, शहर या शिफ्ट का चयन नहीं करेंगे तो यह माना जाएगा कि वे एग्जाम में शामिल नहीं होना चाहते. जो कैंडिडेट्स रीजनल लैंग्वेज में एग्जाम देना चाहते है, उनके लिए डेट्स और शिफ्ट की चॉइस लिमिटेड रहेंगी. उन्हें थोड़े कम ऑप्शन मिलेंगे.
