नई दिल्ली | स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) सहित कुल 7948 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. इस भर्ती परीक्षा के जरिये दिल्ली पुलिस में कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी. जारी शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षाएं 16 दिसंबर 2025 से शुरू होगी व 22 जनवरी 2026 तक चलेंगी.
इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
अगर पदों के अनुसार, परीक्षा तिथि के बारे में बात करें तो कॉन्स्टेबल परीक्षा 16 और 17 दिसंबर 2025, कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव) 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026,हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 व AWO/ TPO परीक्षा 15 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी. इस भर्ती में सबसे ज्यादा 6,078 पद MTS कैटेगरी के लिए रखे गए हैं. इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गयी है.
यह रहेगा परीक्षा का पैटर्न
1,138 पद सेंट्रल बोर्ड ऑफ इंडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (CBIC) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) के तहत हवलदार के लिए तय किए गए है. प्रत्येक वर्ष पूरे देश से करीबन 30 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं. परीक्षा के पैटर्न के बारे में बात करें, तो लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें सॉल्व करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा. लिखित परीक्षा पास करने वालों को फिजिकल एंड्योरेंस और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. सभी चरणों को पार करने वाले उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन होगा.
