SSC ने परीक्षार्थियों को दी नई सुविधा, कम हुई ऑब्जेक्शन फीस; दिए गए उत्तर की कर सकेंगे जांच

नई दिल्ली | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से परीक्षार्थियों को एक नई सुविधा दी गई है. अब SSC की परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार एसएससी की परीक्षाओं के बाद अपने प्रश्न- पत्र, दिए गए उत्तर और सही उत्तरों की जांच कर पाएंगे. बता दें कि आयोग ने अपनी परीक्षाओं को ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बहुत से जरूरी नियम लागू कर दिए हैं.

SSC

क्यों उठाए गए कदम?

एसएससी के अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि यह कदम उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए उठाए जा रहे हैं. इससे उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी को चुनौती देने का अवसर मिल सकेगा. इसके साथ ही, वे अपने रिकॉर्ड के लिए आंसर की की कॉपी भी अपने पास रख पायेंगे. मल्टी- शिफ्ट परीक्षाओं में यह सुविधा लिमिटेड रहेगी, ताकि परीक्षा के बाद पेपर लीक की संभावना न रहे. एसएससी की तरफ से उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑब्जेक्शन फीस को भी घटा दिया गया है.

ऑब्जेक्शन फीस

इससे उम्मीदवारों की जेब पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ कम होगा. नई नोटिफिकेशन के अनुसार, अब उम्मीदवारों को हर सवाल के लिए 100 रुपये नहीं, बल्कि 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करनी होगी. उम्मीदवारों की समस्याओं को हल करने और उनके सुझावों को आमंत्रित करने के लिए एसएससी की तरफ से टोल- फ्री हेल्पलाइन 1800- 309- 3063 के अतिरिक्त अब ऑनलाइन फीडबैक और शिकायत पोर्टल को भी शुरू किया गया है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

ऐसे होगा मूल्यांकन

ऑनलाइन फीडबैक और शिकायत पोर्टल के माध्यम से उन उम्मीदवारों को हेल्प मिलेगी, जो परीक्षा से जुड़ी अपनी परेशानियों को हल करना चाहते हैं या परीक्षा से जुड़े कुछ नये विचार आयोग के साथ शेयर करना चाहते हैं. एसएससी की तरफ से यह भी कहा गया है कि अब उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके रॉ मार्क्स पर नहीं, बल्कि पर्सेटाइल स्कोर के आधार पर होगा. इसके अलावा, परीक्षा में होने वाली धांधली पर नकेल कसने के लिए हर पेपर में अब आधार आधारित पहचान को अनिवार्य किया गया है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.