NEET और JEE की तैयारी कर रहे छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग, सरकार ने लांच किया साथी प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली | NEET, JEE व अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. मोदी सरकार एक ऐसा प्लेटफॉर्म लाई है, जिसके जरिए इंजीनियरिंग समेत विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र मुफ्त कोचिंग ले सकेंगे. इस प्लेटफॉर्म को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 6 मार्च को लॉन्च किया जा चुका है.

JOB

छात्र इस प्लेटफॉर्म पर आईआईटी और आईआईएससी जैसे बड़े संस्थानों के शिक्षकों के वीडियो देखकर मुफ्त में परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे. इसमें 11वीं और 12वीं के सिलेबस के आधार पर देशभर के विशेषज्ञों ने कोर्स बनाया है. यूजीसी प्रमुख एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

यह है मंच का नाम

इस प्लेटफॉर्म का नाम साथी (SATHEE- Self Assessment Test and Help for Entrance Exams) रखा गया है. स्व- मूल्यांकन परीक्षा और प्रवेश परीक्षा के लिए सहायता – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर की मदद से विकसित किया गया है.


एक ट्वीट में, यूजीसी के अध्यक्ष ने कहा, “इस मंच का उद्देश्य उन छात्रों के लिए समाज में अंतर को भरना है जो उच्च फीस के कारण कोचिंग नहीं कर सकते. इसका उद्देश्य छात्रों की अपने कमजोर विषयों में पकड़ मजबूत करना है ताकि वे किसी भी विषय में आत्मविश्वास महसूस कर सकें.”

यह भी पढ़े -  LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

अब छात्रों को मिलेंगे सारे जवाब

साथी पर विशेषज्ञों द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो की मदद से बच्चे अपने कॉन्सेप्ट को स्पष्ट करने में सक्षम होंगे. या यूं कहें कि इसकी मदद से बच्चे उन सभी विषयों की त्रुटिरहित तैयारी कर सकेंगे जिनमें वे कमजोर हैं. इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर देश भर के विशेषज्ञ पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं.

आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिक प्रो. अभय करकरे द्वारा डिजाइन किया गया प्रूटोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पर काम करेगा. इसमें सिलेबस से जुड़े कंटेंट और वीडियो के साथ ही छात्र अपने सवाल भी पूछ सकेंगे. वहीं, पोर्टल पर सामान्य रूप से पूछे जाने वाले 1,000 से अधिक प्रश्नों के उत्तर पहले से ही उपलब्ध हैं. इस प्लेटफॉर्म में देश के टॉप एक्सपर्ट्स के 800 वीडियो हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.